PNB खाताधारकों के लिए काम की खबर: 1 अप्रैल से बेकार हो जाएंगे ये चेकबुक, ऐसे करें अप्लाई

PNB खाताधारकों के लिए काम की खबर: 1 अप्रैल से बेकार हो जाएंगे ये चेकबुक, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में पीएनबी के खाताधारकों के लिए कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 31 मार्च 2021 के बाद से पुराने चेकबुक, पासबुक , आईएफएससी कोड और एमआईसीआर कोड काम नहीं करेंगे। इनके बिना आपको चेक पेमेंट और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर में परेशानी आ सकती है।

 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम

1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम

पीएनबी में पिछले साल ओबीसी बैंक और यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया का विलय कर दिया गया। इन बैंकों के ग्राहक पीएनबी के ग्राहक बन गए। बैंकों का विलय तो हो गया, लेकिन अब तक ओबीसी और यूएनआई के ग्राहकों के लिए पुराने चेकबुक, पासबुक, आईएफएससी कोड चलते रहे हैं। अब पीएनबी ने इन ग्राहकों को पुराने चेकबुक बदलने के लिए 31 मार्च 2021 तक का वक्त दिया है।

 कैसे करें नई चेकबुक के लिए अप्लाई

कैसे करें नई चेकबुक के लिए अप्लाई

अगर आपने अब तक नई चेकबुक, पासबुक नहीं लिया है तो तुरंत इसके लिए आवेदन कर दें। बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को जानकारी दी है कि वो कैसे नई चेकबुक के लिए आवेदन कर आसानी से उसे पा सकते हैं। PNB ने ट्वीट कर कहा कि ई-ओबीसी और ई-यूएनआई बैंक के ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एटीएम की मदद से नई चेकबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी पीएनबी ब्रांच में जाकर आप नई चेकबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको 31 मार्च 2021 तक इसक लिए आवेदन कर देना है। 1 अप्रैल से पुराने चेकबुक बेकार हो जाएंगे।

पीएनबी में विलय

पीएनबी में विलय


पीएनबी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पुरानी चेकबुक के चेक वैलिड तो रहेंगे, लेकिन ग्राहकों को नई चेक बुक इश्यू करानी होगी। वहीं बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आपको डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा भी मिलती है, जिसकी मदद से आपको घर बैठे ही आप चेकबुक मंगवा सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको सर्विस चार्ज लगेगा। गौरतलब है कि पीएनबी में विलय के बाद यूएनआई( यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया) और ओबीसी(ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स) की सभी शाखाएं पंजाब नेशनल बैंक के तौर पर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+