PM मोदी ने लॉन्च की खास स्कीम, ATM और बैंक से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन, यहां करें कंप्लेन
PM मोदी ने लॉन्च की खास स्कीम, ATM और बैंक से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन, यहां करें कंप्लेन
नई दिल्ली, 12 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम (Integrated Ombudsman Scheme) की शुरुआत की है। इस स्कीम क शुरु होने के साथ ही बैंकिंग, एटीएम, बैंकिंग संबंधी ऑनलाइन फॉड की शिकायत आप यहां कर सकेंगे। आरबीआई ने इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम के तहत बैंकिंग शिकायतों को दूर करने के सिस्टम को और सुधारने और मजबूत करने की कोशिश की है। इंटिग्रेटेड ओंब्डस्मैन स्कीम के तहत बैंक खाताधारकों की शिकायत को तेजी से दूर किया जा सकेगा। इसके लिए अब व्यवस्था को बहतर करने की कोशिश की गई है।

इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम क्या है
प्रधानमंत्री नरन्द्र मोदी ने आज इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम को लॉन्च किया है। इस स्कीम के साथ ही बैंक के ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी मिली है। इस स्कीम के बाद बैंकों से जुड़ी सभी शिकायतों का निपटान एक प्लेटफॉर्म पर किया जा सकेगा। इस स्कीम के शुरू होने क बाद अब लोग बैंकिंग, फाइनेंशियल संस्थानों से जुड़ी शिकायतकों को ई-मेल आईडी और फोन नंबर की मदद से दर्ज करवा सकेंगे। ये स्कीम वन नेशन-वन ओंब्डस्मैन पर आधारित है।

कैसे करेगा काम
इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन के तहत लोग बैंकिंग और फाइनेंशियल से जुड़ी शिकायतें एक प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग-अलग जगहों पर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। शिकायत के लिए एक पोर्टल, एक ईमेल और एक एड्रेस की सुविधा सरकार लोगों को दे रही है। वहीं शिकायतों का निपटान भी तेजी के साथ होगा। वहीं अपनी शिकायत को अपनी भाषा में दर्ज करवाने के लिए कई लैंग्वेज में टोल फ्री नंबर जारी किए जाएंगे।

कैसे होगा काम
अब लोगों के बाद बैंकिंग और फाइनेंश से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए, दस्तावेज जमा करने, अपनी शिकायतों की स्थिति जानने के लिए सिर्फ एक प्लेटफॉर्म होगा। इस स्कीम का मकसद बैंकों, एनबीएफसी और पेमंट ऑपरेटर्स से जुड़ी शिकायतों का निपटान करना है। इस स्कीम के तहत 30 दिनों के भीतर शिकायतों का निपटारा होगा। लोगों को अपनी शिकायत इस पोर्टल पर दर्ज करवानी होगी। लोग अपनी शिकायत की स्थिति भी इसी पोर्टल पर ट्रैक कर सकेंगे। उन्हें अलग-अलग विभाग भागने की जरूरत नहीं होगी।
आरबीआई की गारंटी के साथ बंपर कमाई का मौका, जानें क्या है रिटेल डायरेक्ट स्कीम












Click it and Unblock the Notifications