PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान को लेकर आया नया अपडेट, जानें कब तक आएंगे 14वीं किस्त के 2 हजार रुपए
PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी सूचना है। अच्छी खबर ये है कि लाभार्थियों के अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि जल्द ही ट्रांसफर हो सकती है, आइए जानते हैं किस्त को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना के तहत 14वीं किस्त (PM Kisan 14th Installment) के दो हजार रुपए का इंतजार कर रहे किसानों को इस महीने के अंत तक किस्त मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि रिपोर्टें अभी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार बहुत जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 14वीं किस्त जारी कर सकती है, वहीं सरकार की ओर से इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब आएगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसानों के खाते में जुलाई महीने के पहले सप्ताह में किस्त के 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं। दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत सरकार द्वारा अब तक 13 किस्तें जारी कर चुकी है, ऐसे में अब पात्र किसानों को पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त (PM Kisan 14th Installment) के लिए 2000 रुपये मिलेंगे, कुछ को 4000 रुपये मिलने की उम्मीद है। रिपोर्टों के मुताबिक, जिन किसानों को 13वीं किस्त में 2000 रुपये नहीं मिले, उन्हें 4 हजार रुपये मिलने की संभावना है।
सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने पर मिल सकते हैं 4 हजार रुपए
कई किसान अपने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए, जिसके कारण उन्हें 13वीं किस्त का पैसा नहीं मिला। हालांकि, अब बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन किसानों को अब 2000 रुपये की जगह 4000 रुपये मिल सकते हैं।
बेनिफिशियरी लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
पात्र किसान आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट पर अपना नाम आसानी से देख सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर आपको फार्मर्स कॉर्नर पर जाना होगा, इसके बाद बेनिफिशियरी स्टेटस विकल्प पर क्लिक करना होगा। अगले पेज पर आपको यह पता लगाने के लिए अपना विवरण दर्ज करना होगा कि आप पीएम किसान योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications