Fuel Rates: आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, मुंबई में 108 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंचा रेट
दो दिन के ठहराव के बाद आज यानि शनिवार को एक बार फिर से पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की गई।
नई दिल्ली, 17 जुलाई। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार नई ऊंचाइयों को छूते जा रहे हैं। कोरोना काल में तेल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। दो दिन के ठहराव के बाद आज यानि शनिवार को एक बार फिर से पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की गई। ओपेक देशों के बीच तेल उत्पादान को लेकर कोई आम सहमति न बनने से पिछले कुछ दिनों में तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसके कारण भारत में भी तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। आज जहां पेट्रोल की कीमतों में 26-34 पैसे की वृद्धि देखी गई, वहीं डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। डीजल के दामों में आखिरी बदलाव 15 जुलाई को किया गया था।
Recommended Video

सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। मुंबई में वाहन चालकों को अब 107.83 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल के लिए चुकाने होंगे, यानि मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 26 पैसे का उछाल आया है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। दिल्ली में 17 जुलाई को पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे की तेजी आई है। चेन्नई में पेट्रोल 26 पैसे बढ़कर 102.49 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में तेल 102.08, जबकि बेंगलुरु में पेट्रोल 31 पैसे की वृद्धि के साथ 105.25 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: तेज प्रताप के अगरबत्ती वाले बिजनेस पर भाजपा का तंज, कहा- तेजस्वी राहत महसूस कर सकते हैं
वहीं डीजल के दामों में आखिरी बदलाव 15 जुलाई को किया गया था। हालांकि कई राज्यों में डीजल का दाम भी 100 रुपए के करीब पहुंच गया है। म मुंबई की बात करें तो यहां डीजल 97.45, चेन्नई में 94.39, दिल्ली में 89.87, कोलकाता में 93.02 और बेंगलुरु में 95.26 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications