13 अक्टूबर को नहीं बंद होंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोल पंप डीलर्स ने वापस ली हड़ताल

नई दिल्ली। पेट्रोल पंप डीलर्स ने 13 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल को वापस ले लिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बातचीत के बाद पेट्रोल पंप डीलर्स ने हड़ताल को वापस लिया। इससे पहले पेट्रोल पंप डीलर्स ने 13 अक्‍टूबर को हड़ताल करने का फैसला लिया था, हालांकि अब उन्होंने इस हड़ताल को वापस ले लिया है। इससे पहले ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा था कि 13 अक्टूबर को 24 घंटे के लिए करीब 54 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

13 अक्टूबर को नहीं बंद होंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोल पंप डीलर्स ने हड़ताल को वापस लिया

पेट्रोल पंप डीलर्स ने लिया बड़ा फैसला

13 अक्टूबर को अब पेट्रोल पंप बंद नहीं रहेंगे। पेट्रोल पंप डीलर्स ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर 13 अक्टूबर को होने वाली एक दिन की हड़ताल वापस ले ली है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बातचीत के बाद पेट्रोल पंप डीलर्स ने हड़ताल को वापस लिया। इससे पहले ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा था कि 13 अक्टूबर को 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। उस समय उन्होंने कहा था कि अगर उनकी मांगों पर तेल कंपनियों से उचित जवाब नहीं मिलता है तो 27 अक्टूबर से सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। फिलहाल 13 अक्टूबर को पेट्रोल पंप की हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

इससे पहले अजय बंसल ने अपनी मांगों का जिक्र करते हुए कहा था कि उनकी हड़ताल डीलर मार्जिन्स और कमीशन को लेकर था, जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। साथ ही उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग भी रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+