राजस्थान में पेट्रोल पहुंचा 100 के पार, जानें पेट्रोल-डीजल का आज का रेट
शुक्रवार को हुई बढ़ोत्तरी के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। आज दिल्ली में पेट्रोल 93.04 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 83.80 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।
नई दिल्ली, 22 मई। शुक्रवार को हुई बढ़ोत्तरी के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। आज दिल्ली में पेट्रोल 93.04 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 83.80 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को राजधानी में पेट्रोल के दामों में 19 पैसे और डीजल के दामों में 29 पैसे की वृद्धि की गई थी। कल हुई बढ़ोत्तरी के साथ मुंबई में पेट्रोल के दाम 99.34 रुपए जबकि डीजल 91.01 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार पहुंच गए।

राजस्थान के श्री गंगानगर में तेल के दाम भारत में सबसे अधिक है। गंगानगर में पेट्रोल 104 रुपए जबकि डीजल 96.62 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में पीडियाट्रिक म्यूकोर्मिकोसिस का पहला मामला, कोरोना मुक्त 15 साल का लड़का पीड़ित
मई में अब तक 11 बार बढ़ चुके हैं दाम
4 मई से अब तक 11 बार तेल के दाम बढ़ चुके हैं और शुक्रवार को यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। मई में दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 2.69 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए, जबकि डीजल में 3.07 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। बता दें कि तेल कंपनियां दैनिक आधार पर सुबह 6 बजे तेल के दामों में बदलाव करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications