Petrol Price: जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का आज का रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol Price: जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का आज का रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली, 09 अप्रैल: भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं। शनिवार 09 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अप्रैल 2022 में ये तीसरा दिन है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर की आखिरी बढ़ोतरी बुधवार (06 अप्रैल) को हुई थी। पिछले दो हफ्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Recommended Video

    India में World की सबसे महंगी LPG, Petrol के मामले में इस नंबर पर | वनइंडिया हिंदी
    जानें महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव?

    जानें महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव?

    -राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर है।

    - मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर है।

    - चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये है जबकि डीजल 100.94 रुपये में बिक रहा है।

    - कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 99.83 रुपये है।

    जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट्स

    जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट्स

    -आगरा में पेट्रोल 105.03 ₹/L और डीजल 96.58 ₹/L है।

    -अहमदाबाद में पेट्रोल 105.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.43 ₹/L है।

    -बेंगलुरू में पेट्रोल 111.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.79 रुपये प्रति लीटर है।

    - भोपाल में पेट्रोल 118.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.16 रुपये प्रति लीटर है।

    -भुवनेश्वर में पेट्रोल 112.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.24 रुपये प्रति लीटर है।

    -चंडीगढ़ में पेट्रोल 104.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.83 रुपये प्रति लीटर है।

    CNG के भी बढ़े दाम

    CNG के भी बढ़े दाम

    देश भर में पेट्रोल और डीजल दरों में वृद्धि की गई है और यह एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में भी गुरुवार (07 अप्रैल) को लगातार दूसरे दिन 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे मार्च के बाद से कुल वृद्धि 12.5 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सीएनजी की कीमतों में वृद्धि 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और एलपीजी दरों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+