आज फिर बढ़े तेल के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजलों की कीमतों में इजाफा हुआ है। लगातार दूसरे दिन तेल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। राजधानी में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 69.07 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया जबकि डीजल में भी 28 पैसे का इजाफा हुआ है और प्रति लीटर 62.81 के स्तर पर पहुंच गया है।

petrol diesel prices increased second day fresh rates on 11th january

दिल्ली के अलावा मुंबई में पेट्रोल 74.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 65.73 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 71.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 65.58 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं, चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल 71.67 रु पहुंच गया है और डीजल 66.31 रु प्रति लीटर के स्तर पर है।

मंगलवार और बुधवार को मिली राहत के बाद गुरुवार को तेल के दाम में इजाफा हुआ था जो शुक्रवार को भी जारी है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 38 पैसे बढ़कर 68.88 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया था जबकि डीजल में भी 29 पैसे का इजाफा हुआ था। मुंबई में 37 पैसे बढ़कर पेट्रोल की 74.53 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमतें प्रति बैरल 50 डॉलर तक आ गई थी जो कि इंटरनेशनल मार्केट में अब 60 डॉलर के पार पहुंच गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+