Petrol-Diesel Price: होली के अगले दिन आई राहत की खबर, जानें 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत
Petrol-Diesel Price: जानें 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत
नई दिल्ली, 19 मार्च। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी राहत की खबर आईं है। होली के अगले दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं हुआ। यानी लगातार 134वें दिन ऐसा हुआ है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी तेल की कीमतें अपरिवर्तित रही। आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल के रेट लगातार स्थिर है इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच जहां इस बात की आशंका बढ़ती जा रही थी कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन भारत में इसे लेकर अब तक राहत मिली है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत
वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे थे कि विधानसभा चुनावों के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन चुनावी नतीजों के आए 10 दिन होने के बाद भी तेज की कीमतें स्थिर बनी हुई है। अगल देश के महानगरों में तेल की कीमतों पर नजर डालें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है।

महानगरों में आज तेल की कीमत
आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल की कीमत 94.14 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। चेन्नई में आज पेट्रोल 101.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता 104.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। अगर बात करें देश में सबसे सस्ता तेल कहां मिल रहा है तो पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है ते देश के बड़े शहरों जैसे भोपाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार है।

ऐसे पता करें अपने शहर में तेल की कीमत
अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए चेक कर सकते है। इसकते लिए आपको एक नंबर पर मैसेज भेजना होगा। इंडियन ऑयल के कस्टमर्स को RSP<�डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा तो वहीं HPCL के ग्राहकों को HPPRICE <�डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा।












Click it and Unblock the Notifications