Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम तेल कंपनियों ने किए जारी, जानें आपके शहर की कीमतें
Petrol Diesel Price Today 25 February: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे का इजाफा हुआ है। राज्य में पेट्रोल 96.63 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol Diesel Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार 25 फरवरी 2023 को कच्चे तेल के दामों में उछाल देखा गया है। भारत में तेल कंपनियों ने शनिवार को नए रेट जारी कर दिए हैं। ईंधन की कीमतों में आज भी स्थिरता बनी रही हैं। हालांकि कुछ राज्यों में पेट्रोल के दामों में कुछ पैसों का इजाफा हुआ है लेकिन महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में लगभग आठ महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इन राज्यों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?
शनिवार को उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे का इजाफा हुआ है। राज्य में पेट्रोल 96.63 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। हरियाणा में पेट्रोल 35 पैसे महंगा हुआ है, यहां पेट्रोल 97.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल यहां 39 पैसे सस्ता मिल रहा है।
बिहार में पेट्रोल 43 पैसे सस्ता हुआ और डीजल के दाम स्थिर हैं। असम में पेट्रोल 43 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 40 पैसे महंगा हुआ है।

अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स
- चेन्नई: पेट्रोल102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
-कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
-बेंगलुरु पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
-लखनऊ पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
-नोएडा पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
-गुरुग्राम पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
-चंडीगढ़ पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

21 मई 2022 को हुआ था पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव
पेट्रोल और डीजल के दामों में आखिरी देशव्यापी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। मई 2022 में केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से, कुछ राज्यों ने ईंधन पर वैट की कीमतें भी कम की थी।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां(OMCs) अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के अनुरूप अपनी कीमतों में प्रतिदिन संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications