Petrol Price in Delhi: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 12 दिनों में 3.28 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 12 दिनों में 03.28 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर के दाम

Petrol Price in delhi: भारत में आज शनिवार (20 फरवरी) को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल में भारी बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 90.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल में भी 37 पैसे की बढ़ोतरी हई है, जिसके बाद डीजल की कीमत 80.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। भारत में पिछले 12 दिनों में पेट्रोल 3.28 रुपये महंगा हो चुका है और डीजल पिछले 12 दिनों में 3.49 रुपये महंगा हो चुका है। दिल्ली में इससे पहले पेट्रोल कभी भी 90 के पार नहीं गया और डीजल भी। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधन पेट्रोल डीजल के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं।

Petrol Diesel Price

Recommended Video

    Petrol Diesel Price: लगातार 12वें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में पेट्रोल 90 रुपये के पार | वनइंडिया हिंदी

    जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल दाम

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार 20 फरवरी को मुंबई में पेट्रोल 97.00 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 88.06 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 92.59 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.98 रुपये प्रति लीटर है। कोलकात में पेट्रोल 91.78 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 88.86 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 81.35 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 93.61 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.84 रुपये प्रति लीटर है।

    चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.16 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 80.67 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 98.60 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.23 रुपये प्रति लीटर है। रांची में पेट्रोल 88.08 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.60 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 92.91 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 86.22 रुपये प्रति लीटर है।

    बीते 12 दिनों में लगातार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    घरेलू बाजार में बीते 12 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 12 दिनों से घरेलू बाजार में पेट्रोल 3.28 रुपये महंगा हो गया है। भोपाल में एक्सपी पेट्रोल 101.51 रुपये पर प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में तो पेट्रोल 97.00 रुपये पर बिक रहा है। 2021 के जनवरी और फरवरी की बात की जाए तो इन दो महीनों में अबतक पेट्रोल 6.77 रुपये महंगा हो चुका है।

    वहीं डीजल के दामों में भी पिछले 12 दिनों से लगातार उछाल देखने को मिल रहे हैं। बीते 12 दिनों में डीजल की कीमत 3.49 रुपये बढ़ गई है। डीजल और पेट्रोल दोनों ही आज देश के हर शहर में ऑल टाइम हाई पर बिक रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+