Petrol Price: बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके राज्य में क्या है कीमत
Petrol Price: बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके राज्य में क्या है कीमत
Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत भारत में शनिवार 15 अक्टूबर 2022 को स्थिर रही हैं। हालांकि कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। लगभग चार महीने से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट हुई है। बिहार में पेट्रोल 0.49 रुपये सस्ता होकर 109.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 0.46 रुपये सस्ता होकर 95.82 में बिक रहा है।

इन राज्यों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम
बिहार के अलावा हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट हुई है। हरियाणा में पेट्रोल 0.21 रुपये सस्ता होकर 97.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 90.19 रुपये प्रति लीटर है। पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट हुई है। पंजाब में पेट्रोल 0.54 रुपये गिरकर 96.35 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 0.53 रुपये सस्ता होकर 86.71 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

जानिए अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम
-मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर है और डीज 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।

अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में क्यों होता है अंतर?
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अंतरराष्ट्रीय फ्यूल रेट के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दामों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है। वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications