पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा, मुंबई और दिल्ली में इतना हुआ रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को और इजाफा हुआ। मंगलवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 81.24 रुपये दर्ज की गई। वहीं डीजल 68.39 रुपये पर लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे और डीजल की कीमत में 9 पैसे का इजाफा हुआ। वहीं दिल्ली में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को और इजाफा हुआ। मंगलवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 81.24 रुपये दर्ज की गई। वहीं डीजल 68.39 रुपये पर लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे और डीजल की कीमत में 9 पैसे का इजाफा हुआ। वहीं दिल्ली में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

Petrol

मंगलवार को जहां मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया, वहीं दिल्ली के हालात भी कुछ ऐसे ही थे। दिल्ली में पेट्रोल 73.38 रुपये और डीजल 64.22 रुपये लीटर हो गया है। माना जा रहा था कि केंद्र सरकार अपने बजट में पेट्रोल व डीजल के दामों को कम करने के लिए कुछ ऐलान कर सकती है, लेकिन जिस तरह से इस बजट में इसके लिए कोई ऐलान नहीं किया गया। इस वजह से इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

हालांकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी को आम बजट के दौरान पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क रघटाकर 8 की जगह 6 रुपए कर दिया था, लेकिन इसमे दो रुपए का सेस जोड़ने की वजह से लोगों को किसी भी तरह की कोई राहत नहीं मिली। जिसकी वजह से लोगों में इस बजट को लेकर निराशा थी। गौर करने वाली बात यह है कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए तेल मंत्रालय ने वित्त मंत्री से अपील की थी कि बजट में इसके लिए कुछ कदम उठाए जाए और एक्साइज पर राहत दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+