Petrol-Diesel Price: तेल के दाम हुए अपडेट, जानिए क्या बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol-Diesel Price: रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं , आज भी चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई परिवर्तन नहीं है। आपको बता दें कि पूरे 188 दिनों के बाद भी देश में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं। गौरतलब है कि 21 मई को केंद्र सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी, जिसके बाद राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल दोनों पर से वैट कम किया था जिसमें आप और कांग्रेस शासित राज्य भी शामिल थे, तब से ही देश में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

Petrol-Diesel Price

मालूम हो कि घरेलू तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। हालांकि कच्चे तेल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर प्रत‍ि बैरल और डबल्यूटीआई क्रूड का रेट 78 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। इस वक्त देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्‍थान के गंगानगर (113.48 रुपये प्रति लीटर) और हनुमानगढ़ (112.54 रुपये प्रति लीटर )में बिक रहा है, जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर (84.10 रुपये प्रति लीटर) में बिक रहा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
  • नोएडा: 96.65 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 107.80 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.56 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
Petrol-Diesel Price

ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट

  • गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
  • या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
  • इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
  • भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
  • इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+