Petrol-Diesel Price: अपडेट हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए घटे या बढ़े?

कच्चे तेल में गिरावट जारी है, ब्रेंट क्रूड का भाव 79.04 डॉल प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट 74.29 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price: रविवार को भारतीय कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं और आज भी चारों महानगरों समेत देश के लभगा सभी राज्यों में तेल के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है लेकिन कुछ जगहों पर तेल के दामों में मामूली बढ़त देखी गई है। आपको बता दें कि आज गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल के दामों में 1 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद यहां पर पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। यही नहीं पिछले 24 घंटे के अंदर ब्रेंट क्रूड के दाम में गिरावट हुई है। शनिवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 79.04 डॉल प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट 74.29 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया ।

Petrol-Diesel Price

जहां देश में मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं वहीं दूसरी ओर शनिवार को दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) महंगी हो गई। कल इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG के दाम 95 पैसे प्रति किलोग्राम को बढ़ा दिया है। आम तौर पर सीएनजी या अन्य पेट्रोलियम पदार्थों के दाम महीने की शुरुआत में घटते-बढ़ते हैं लेकिन IGL ने आधा दिसंबर बीत जाने के बाद ये दाम बढ़ाया है, जो कि जरूर चौंकाने वाला है। आपको बता दें कि नेशनल कैपिटल में अब एक किलो CNG 79.56 रुपये प्रति किग्रा हो गई तो वहीं गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी की कीमत 86.94 रुपये पहुंच गई है। सीएनजी के दाम बढ़ने से आम लोग काफी परेशान भी नजर आए।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
  • नोएडा: 96.65 रु रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 107.38 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 96.97 रु रुपये प्रति लीटर
  • केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 108.51 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 89.82 रु प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.16 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 89.84 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 93.74 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
Petrol-Diesel Price

ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट

  • गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
  • या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
  • इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
  • भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
  • इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर नंबर 92249 92249 SMS करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+