Petrol-Diesel Price: जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव, जारी हुए आज के रेट
नई दिल्ली, 28 अगस्त। पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आज (शनिवार) भी आम आदमी के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। बीते दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ पैसों की कटौती के बाद भी, अभी कई शहरों में वाहन ईंधन की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटल के ऊपर बनी हुई हैं। हालांकि पिछले एक महीने से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जो जनता के लिए थोड़ी राहत की खबर है।

कीमतों में कोई फेरबदल नहीं
आज यानी 28 अगस्त को सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी रेट कार्ड की बात करें तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.49 रुपए प्रति लीटर तो वहीं, डीजल 88.92 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लोगों को भी पेट्रोल-डीजल के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। वहां, पेट्रोल का रेट 107.52 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 96.48 रुपए लीटर पर स्थिर है।

क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम?
दिल्ली, मुंबई के अलावा कोलकाता में भी पेट्रोल 100 के आंकड़े के पार ही चल रहा है। यहां पेट्रोल 101.49 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 88.92 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। चेन्नई में पेट्रोल 99.20, डीजल 93.52 रुपए प्रति लीटर। बेंगलुरु में पेट्रोल 104.98, डीजल 94.34 प्रति लीटर। भोपाल में पेट्रोल 109.91, डीजल 97.72 रुपए प्रति लीटर। पटना में पेट्रोल 103.99 रुपए, डीजल 94.75 रुपए प्रति लीटर। लखनऊ में पेट्रोल 98.56 रुपए और डीजल 89.29 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।

आखिरी बार 17 जुलाई को बढ़े थे दाम
बता दें कि इससे पहले 24 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। पेट्रोल की कीमत 14 से 15 पैसे, तो वहीं डीजल की कीमत 15 से 16 पैसे की कटौती की गई थी। इससे पहले आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17 जुलाई को बढ़ोतरी देखी गई थी, इस दौरान 42 दिनों में पेट्रोल 11.52 रुपए महंगा हो गया था। हालांकि 18 जुलाई के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है, इस सप्ताह कीमतों में मामूली गिरावट आई थी। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Fact Check: प्रधानमंत्री योजना के तहत सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर मिल रहा लोन, जानिए मैसेज की सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications