Fact Check: प्रधानमंत्री योजना के तहत सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर मिल रहा लोन, जानिए मैसेज की सच्चाई
Fact Check: प्रधानमंत्री योजना के तहत सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर मिल रहा लोन, जानिए मैसेज की सच्चाई
नई दिल्ली, 2 अगस्त: सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि सरकार सिर्फ एक प्रतिशत ब्याज पर लोन दे रही है। इस मैसेज मे कहा गया है कि इसके लिए किसी डॉक्यूमेंट की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ आधार कार्ड से ही प्रधानमंत्री योजना के तहत 1 फीसदी की ब्याज दर पर लोन मिल रहा है। इस मैसेज के बारे में जांच करने पर पता चला है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह से लोन की कोई योजना सरकार नहीं चला रही है। पीआईबी ने ट्वीट करते हुए इस मैसेज को फेक कहा है।

मैसेज में कहा गया है कि प्रधानमंत्री योजना में आधार कार्ड से एक प्रतिशत ब्याज पर लोन पाएं और 50 फीसदी छूट भी मिलेगी। लोन के लिए 8126974825 पर कॉल करें। भारत सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी पीआईबी की ओर से इस मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा गया है- व्हाट्सऐप पर साझा किए जा रहे एक मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिल रहा है। यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री योजना' नामक ऐसी किसी योजना के तहत लोन नहीं दिया जा रहा है। इस तरह के किसी भी फर्जी मैसेज से सावधान रहें।
बता दें कि सरकारी योजना से जुड़े किसी मैसेज या खबर पर अगर कोई संदेह हो तो पीआईबी फैक्ट चैक की मदद ली जा सकती है। पीआईबी फैक्ट चैक को खबर या मैसेज का स्क्रीनशॉट 918799711259 पर व्हाट्सऐप करके या भेज सकता है या फिर [email protected] पर मेल कर उसकी सच्चाई पूछी जा सकती है।

Fact Check
दावा
प्रधानमंत्री योजना के तहत एक प्रतिशत ब्याज पर लोन
नतीजा
मैसेज में किया गया दावा, ऐसा कोई लोन नहीं मिल रहा है












Click it and Unblock the Notifications