Fuel Rates: ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव बढ़ा, जानिए क्या है 6 मई को पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 06 मई। घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट को रोज की ही तरह आज सुबह 6 बजे जारी कर दिया है , आज भी पेट्रोल-डीजल का दाम चेंज नहीं हुआ है। आपको बता दें कि आज पूरे एक महीने से तेल के दाम स्थिर हैं। 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के रेट में 80 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी लेकिन उसके बाद से दाम जस के तस बने हुए हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव बढ़ा
हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव लगातार बढ़ गया है। इसकी कीमत 110 डॉलर के ऊपर पहुंच गई है, इसके बावजूद घरेलू तेल की कंपनियों ने आज रेट नहीं बढ़ाए हैं। लेकिन जिस तरह से कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है, उससे लगता है कि एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ेगा।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ : 105.25 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 91.45 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ : 96.83 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 85.83 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications