Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल का क्या है आज का रेट?
नई दिल्ली, 23 दिसंबर। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, ये लगातार 50वां दिन है, जब तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है लेकिन इसके बाद तेल के दाम स्थिर हैं।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 95.41 रुपये
इस वक्त दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 95.41 रुपये चुकाने होंगे जबकि एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये देने होंगे। वैसे आपको बता दें कि एक्साइज ड्यूटी और वैट कम करने के बाद भी इस वक्त कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रु से ज्यादा ही है, जिससे आम आदमी त्रस्त है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications