Petrol-Diesel Price: लखनऊ-नोएडा में बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक करें अपने शहर का रेट
Petrol-Diesel Price: सोमवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है लेकिन यूपी के कुछ शहरों में तेल के दाम में मामूली फर्क हुआ है। आज यूपी के नोएडा में पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा हुआ है, जिसके बाद नोएडा में एक लीटर पेट्रोल का दाम 97.00 रुपये और एक लीटर डीजल का रेट 90.14 रुपये हो गया है।

केवल नोएडा ही नहीं बल्कि लखनऊ में भी एक लीटर पेट्रोल और डीजल में एक पैसे की वृद्धि हुई है, जिसके बाद यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.58 रुपये और डीजल का दाम 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि तेल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं।

हालांकि ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को भी ब्रेंट क्रूड का भाव 95.77 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया लेकिन इंडियन मार्केट में तेल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं।
ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 97.00 रुपये रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 108.12 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.58 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 90.14 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.86 रु रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.77 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
ऐेसे भी चेक कर सकते है दाम
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications