Petrol-Diesel Price: क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? क्या दिवाली पर घटेंगे दाम?
Petrol-Diesel Price: गुरुवार को तेल कंपनियों ने तेल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि तेल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल हो गया है और उम्मीद की जा रही थी कि इसका असर पेट्रोल-डीजल पर पड़ेगा और ये सस्ता होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं और ना ही ऐसे आसार नजर आ रहे हैं, फिलहाल त्योहारी सीजन में तेल के दाम ना बढ़ने से आम लोगों को राहत मिली हुई है। मालूम हो कि 21 मई के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.54 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.32 रु रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

EV Charging Station लॉन्च
वैसे बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और प्रदूषण की वजह से अब लोगों का रूख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर हो रहा है। इस बात के मद्देनजर सीएम केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली की 11 जगहों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशन यानी कि EV Charging Station लॉन्च किए हैं, तो वहीं दिल्ली सरकार ने दो दिन पहले ये ऐलान भी किया था कि जिनके पास प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसीसी नहीं होगा उन्हें पेट्रोल पंप मालिक 25 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल और CNG नहीं बेचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications