Petrol-Diesel Price: क्या दूध की तरह बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए यहां
Petrol-Diesel Price: सोमवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। पिछले पांच महीने से तेल के दाम ना बढ़ने से आम लोगों को राहत मिली हुई है, हालांकि दूध और अन्य चीजों के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ना बहुत बड़ा सुकून है। आपको बता दें कि 21 मई के बाद से देश में तेल के दाम स्थिर हैं, केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी कम थी , जिसके बाद से कई राज्यों ने इस पर से वैट कम कर दिया था, जिससे तेल के दम कम हुए थे। ऐसा माना जा रहा था कि ग्लोबल मार्केट में जब कच्चे तेल के दाम कम होंगे तो देश में पेट्रोल-डीजल प्राइस भी घटेंगे लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है, फिलहाल क्रूड ऑयल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज भी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में तेल के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.37 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.48 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.26 रु रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम
रविवार से मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम मिल्क और Cow Milk के दाम बढ़ा दिए है। डेयरी ने दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। अब मदर डेयरी का फुल क्रीम मिल्क 63 रु का तो वहीं Cow Milk का दाम अब 55 रु हो गया है।
25 अक्टूबर से नए नियम लागू
अगर जिनके पास दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसीसी नहीं हैं उन्हें 25 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल और CNG नहीं मिलेगी। ये आदेश ने दिल्ली सरकार ने लागू किया है।












Click it and Unblock the Notifications