पेटीएम ने लॉन्च किया 'पोस्टकार्ड', जानिए कैसे उठाएं इसका फायदा
नई दिल्ली। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए पेटीएम पोस्टकार्ड लॉन्च किया था। इसका इस्तेमाल करके आप डिजिटल तरीके से शगुन दिया जा सकेगा। भले ही अब रक्षाबंधन निकल चुका है, लेकिन आप अभी भी अपने किसी चहेते को कोई शगुन देना चाहते हैं तो उसके लिए पेटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी विशेष अवसर पर आप शगुन देने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

पेटीएम के इस पोस्टकार्ड को अलग-अलग अवसरों पर आधारित संदेशों के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं और पूरे देश में किसी भी पेटीएम धारक को भेज सकते हैं। अब किसी की शादी में लिफाफे में पैसे रखकर ले जाना भूल गए तो भी कोई चिंता नहीं। अपनी जेब से अपना फोन निकाल कर तुरंत पेटीएम का पोस्टकार्ड भेज दें और शुभकामना संदेश भी लिख दें।
पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अब्बोट के अनुसार- घर से दूर रहने वाले लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपने परिजनों को शगुन भेज सकते हैं। भले ही वह सीमा पर तैनात देश की रक्षा कर रहा सैनिक हो या फिर दूसरे शहर जाकर आजीविका कमा रहा कोई शख्स हो, हर कोई इस खास तरीके से अपने प्रियजनों को शगुन भेज सकता है।












Click it and Unblock the Notifications