Paytm और ICICI बैंक के बीच करार: अब मिलेगा 20 हजार तक का Loan, 45 दिन तक 0% ब्याज
पेटीएम की तरफ से अपने ग्राहकों को एक खास तोहफा दिया गया है। इस तोहफे के तहत अब पेटीएम के ग्राहक 20 हजार रुपए तक का लोन तुरंत पा सकेंगे। इसके लिए पेटीएम और आईसीआईसीआई बैंक के बीच करार भी हुआ है।
Recommended Video

नई दिल्ली। पेटीएम की तरफ से अपने ग्राहकों को एक खास तोहफा दिया गया है। इस तोहफे के तहत अब पेटीएम के ग्राहक 20 हजार रुपए तक का लोन तुरंत पा सकेंगे। इसके लिए पेटीएम और आईसीआईसीआई बैंक के बीच करार भी हुआ है। हालांकि, इस ऑफर का फायदा पेटीएम के सिर्फ उन ग्राहकों को मिलेगा, जो पेटीएम और आईसीआईसीआई बैंक दोनों के ग्राहक हैं। अगर आप पेटीएम के यूजर हैं, लेकिन आपका खाता आईसीआईसीआई बैंक में नहीं है, तो आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकेंगे। इस नई सेवा को पोस्टपेड सेवा नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इस नई सुविधा के बारे में।

ऐसे मिलेगा 20,000 का लोन
ये लोन आपको डिजिटल क्रेडिट के रूप में मिलेगा, जिसका इस्तेमाल आप पेटीएम के जरिए बिजली-पानी का बिल, ग्रॉसरी का बिल या अन्य किसी खरीददारी के भुगतान के लिए कर सकेंगे। पेटीएम-ICICI बैंक पोस्टपेड नाम का ये डिजिटल क्रेडिट अकाउंट तुरंत ऐक्टिवेट हो जाएगा और जब आपको पैसों की जरूरत होगी तो आपके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

नहीं लगेगा ब्याज
इस खास सुविधा के तहत आपको 20,000 रुपए तक का जो लोन मिलेगा, उस पर 45 दिनों तक कोई ब्याज भी नहीं लगेगा। 45 दिन की अवधि के बाद आपको 50 रुपए लेट फीस देनी होगी और साथ ही रकम पर 3 फीसदी ब्याज भी देना होगा। यानी अगर आप कोई खरीददारी करना चाहते हैं और तो इस खास सुविधा का इस्तेमाल करते हुए तुरंत कर लें और पैसे 45 दिनों के अंदर-अंदर चुका दें।

किसी डॉक्युमेंटेशन की जरूरत नहीं
पेटीएम-ICICI बैंक पोस्टपेड क्रेडिट अकाउंट खुलवाने के लिए आपको किसी तरह का डॉक्युमेंटेशन भी करवाने की कोई जरूरत नहीं है। यह सुविधा आपके लिए एक क्रेडिट कार्ड जैसी होगी। इसके तहत ग्राहकों को 3000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक का क्रेडिट मिल सकेगा। आपक कितना लोन मिलेगा, ये आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगा। आपका क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा, आपको उतना ही अधिक लोन मिल सकेगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications