Paytm से पेट्रोल पेमेंट करने पर मिल रहा है 7500 रु बंपर Cashback, ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग परेशान होते हैं। आपकी जेब पर इसका असर पड़ता है। पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत की वजह से बचत पर असर पड़ता है। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां अब आपको पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों से परेशा न होने की जरूरत नहीं है,क्योंकि आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बाद जानकर आपकी टेंशन दूर हो जाएगी। दरअसल पेटीएम अपने यूजर्स के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत आपको 7500 रुपए कैशबैक मिलेगा। अगर आप पेट्रोल-डीजल भरवाने के बाद पेटीएम के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 7500 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

 Paytm लेकर आया जबरदस्त ऑफर

Paytm लेकर आया जबरदस्त ऑफर

पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए कमाल का ऑफर पेश किया है। पेटीएम ने पेट्रोल पंप पर पेमेंट करने वाले यूजर्स को 7500 रुपए का कैशबैक देने का ऑफर दिया है। Paytm ने यह ऑफर 1 अगस्त 2018 से शुरू किया है, जो 31 जनवरी 2019 तक तक चलेगा। इस ऑफर के तहत पेट्रोल पेमेंट करने पर आपको कैशबैक मिलेगा। आपको बता दें कि इस ऑफर के तहत आपके सभी ट्रांजैक्शन की न्यूनतम ट्रांजैक्शन वैल्यू 50 रुपए होनी चाहिए।

 कैशबैक का ऐसे उठाएं फायदा

कैशबैक का ऐसे उठाएं फायदा

पेटीएम के इस कैशबैक का लाभ दिन में एक बार ही उठा सकते हैं। पेटीएम की शर्तों के मुताबिक आपके वॉलेट में कैशबैक ट्रांजैक्शन के 48 घंटों के भीतर आ जाएगा। आपको ये कैश बैक अलग-अलग हिस्सों में मिलेगी। पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक पेट्रोल पंप पर पहली पेटीएम पेमेंट करने पर यूजर्स को बिजली बिल के भुगतान पर 50 रुपए का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। जबकि पेटीएम पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करते हुए 10 रुपए का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। दूसरी बार पेट्रोल पेमेंट करने पर मूवी टिकट पर 100 रुपए की छूट मिलेगी। तीसरा बार ट्रांजेक्शन करने पर Oyo रूम्स की बुकिंग पर 350 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

 अलग-अलग हिस्सों में मिलेगा कैशबैक

अलग-अलग हिस्सों में मिलेगा कैशबैक

चौथी बार पेट्रोल पंप पर पेटीएम से ट्रांजैक्शन करने पर आपको DTH रिचार्ज पर 25 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं हर 10वें ट्रांसजेक्शन पर 1350 रुपए का कैशबैक मिलेगा।इस कैशबैक ऑफर का लाभ आप 31 जनवरी 2019 तक ही उठा सकते हैं। अगर आप इस कैशबैक ऑफर में शामिल होना चाहते हैं तो आपको पेट्रोल पंप पर पहला ट्रांसजैक्शन करने से पहले ऑफर का चुनाव करना होगा, जिसके बाद आपको पेटीएम की ओर से एक एसएमएस आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+