गूगल ट्रांसलेशन कॉन्टेस्ट में भाग लें और जीतें एंड्रॉयड वन फोन

बेंगलुरु। इसमें कोई शक नहीं कि भारत के लगभग सभी स्थानों पर लोग अंग्रेजी जानते हैं। गूगल के एक अध्ययन के अनुसार अगले 10 वर्षों में इंटरनेट से जुड़ने वाले अध‍िकांश लोग ऐसे होंगे, जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती होगी। वो अपनी स्थानीय भाषा में ही कंटेंट देखना व पढ़ना चाहेंगे। ऐसे लोगों की मदद के लिये गूगल इंडिया ने गूगल ट्रांसलेट के टूल को बेहतर बनाने के कठोर प्रयास शुरू कर दिये हैं, जिसमें हिंदी भाषा भी शामिल है। खास बात यह है कि गूगल की इस मुहिम के साथ आप भी जुड़ सकते हैं, बशर्ते आपको सही-सही अनुवाद करना आता हो।

अपने नए लैपटॉप में कैसे इंस्‍टॉल करें गूगल क्रोम ब्राउजर ?

Google Translation

क्या आप अपने ज्ञान के भंडार को गूगल के साथ शेयर नहीं करना चाहेंगे। अगर आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों का अच्छा ज्ञान है तो आप गूगल ट्रांसलेशन के इस उत्पाद से जुड़ कर कुछ शब्दों व छोटे-छोटे वाक्यों का अनुवाद कर सकते हैं। मजेदार बात यह है कि इस योजना के अंतर्गत गूगल 101 सर्वश्रेष्ठ अनुवादकों को एंड्रॉयड वन फोन बतौर पुरस्कार देगा।

तो अगर आपको फोन जीतना है तो अभी जुड़ जाइये गूगल के इस कॉन्टेस्ट से।

कॉन्टेस्ट के बारे में सक्ष‍िप्त विवरण

1. यह प्रतियोगिता 6 नवंबर 2014 को शुरू हुई है।
2. अनुवाद की एंट्री की अंतिम तिथ‍ि 21 नवंबर 2014 है।
3. 1 दिसंबर 214 को विजेताओं के नाम घोष‍ित किये जायेंगे।

गूगल हैंगआउट की मदद से विदेशों में कैसे करें फ्री कॉल

क्या करना है आपको

अगर आप एक भारतीय नागरिक हैं, तो इस अनुवाद प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये गूगल ट्रांसलेशन कम्युनिटी से जुड़ना होगा, जिसके लिये आप यहां क्ल‍िक कर सकते हैं- http://translate.google.com/community/hindi । इसमें हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करना होगा।

इस प्रतियोगिता की नियम एवं शर्तें पढ़ने के लिये आप यहां क्ल‍िक कर सकते हैं- http://goo.gl/vHmy1y

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+