PAN Card Rules Change 2026: अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड से जुड़े ये बड़े नियम,आपके जिंदगी में क्या बदलेगा?
Pan Rules Change 2026: अगर आप बैंक में कैश जमा करने या निकालने के लिए PAN कार्ट का इस्तेमाल करते हैं तो यह काम की खबर आपके लिए है। New Income Tax Draft 2026 के तहत अगर आप गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, होटल या इवेंट में पेमेंट करते हैं या फिर इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं, तो आने वाला समय इसे लेकर कई बदलाव आ सकता है।
सरकार का साफ मकसद है छोटे और रोजमर्रा के लेन-देन में लोगों को राहत देना, जबकि बड़े पैसों के ट्रांजैक्शन पर सख्त निगरानी बनाए रखना।

आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि नए नियमों से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में क्या बदलाव आ सकते हैं।
New Draft Income Tax How Impact Daily Life: आपकी की जिंदगी में क्या बदलाव होगा?
केंद्र सरकार ने नए इनकम टैक्स रूल्स 2026 का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें PAN कार्ड से जुड़े नियमों को आसान और व्यावहारिक बनाने की तैयारी है। ये नियम नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 से जुड़े हैं और इन्हें 1 अप्रैल 2026 से लागू करने का प्रस्ताव है। इसे लागू होने के बाद आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा...
- बैंक में कैश जमा और निकासी: अब सालाना लिमिट देखी जाएगी
ड्राफ्ट नियमों के मुताबिक, अब बैंक में कैश जमा या निकालने पर रोज-रोज पैन कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। PAN कार्ड तभी देना होगा, जब कोई व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अपने एक या एक से ज्यादा बैंक खातों से कुल 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा का कैश जमा करता है या निकालता है।
अभी तक नियम यह था कि एक ही दिन में 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश जमा करने पर पैन देना जरूरी होता है। नया नियम डेली लिमिट की जगह पूरे साल के कुल लेन-देन पर फोकस करता है, जिससे आम खाताधारकों को काफी राहत मिल सकती है।
- इंश्योरेंस लेने वालों के लिए जरूरी अपडेट
ड्राफ्ट नियमों में इंश्योरेंस सेक्टर को लेकर भी बदलाव प्रस्तावित हैं। नए नियमों के अनुसार, जब भी कोई व्यक्ति किसी इंश्योरेंस कंपनी के साथ अकाउंट आधारित रिश्ता शुरू करेगा, तो PAN कार्ड देना अनिवार्य होगा। फिलहाल पैन कार्ड तब मांगा जाता है, जब लाइफ इंश्योरेंस का सालाना प्रीमियम 50 हजार रुपये से ज्यादा हो। नए नियम लागू होने पर इंश्योरेंस से जुड़े सभी बड़े ट्रांजैक्शन टैक्स सिस्टम के दायरे में आसानी से आ सकेंगे।
- गाड़ी खरीदने पर किसे राहत मिलेगी?
वाहन खरीदने वालों के लिए यह बदलाव राहत भरा है। ड्राफ्ट के मुताबिक, अब PAN कार्ड तभी देना होगा, जब कार या बाइक की कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा होगी। अब तक किसी भी कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन देना जरूरी था और दोपहिया वाहनों को लेकर नियम स्पष्ट नहीं थे। नए नियम से सस्ती कार या बाइक खरीदने वालों का कागजी झंझट कम हो सकता है।
- प्रॉपर्टी डील में बढ़ी PAN की सीमा
घर, फ्लैट या प्लॉट खरीदने-बेचने और गिफ्ट से जुड़ी प्रॉपर्टी डील में भी राहत का प्रस्ताव है। नए ड्राफ्ट के अनुसार, अब 20 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील पर ही PAN कार्ड देना होगा। अभी यह सीमा 10 लाख रुपये है। प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह बदलाव आम लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
- होटल, शादी और इवेंट पेमेंट पर नया नियम
अगर आप होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, कन्वेंशन सेंटर या इवेंट मैनेजर को पेमेंट करते हैं, तो नए नियम आपके लिए अहम हैं। ड्राफ्ट के मुताबिक, अब PAN तभी देना होगा, जब बिल की रकम 1 लाख रुपये से ज्यादा होगी।अभी यह सीमा 50 हजार रुपये है। इससे शादी-ब्याह और पारिवारिक कार्यक्रमों में बार-बार पैन देने की परेशानी कम हो सकती है।
New Income Draft 2026 में नौकरीपेशा लोगों के लिए क्या बदलेगा?
ड्राफ्ट नियमों में नियोक्ता के जरिए मिलने वाले कुछ बेनिफिट्स की वैल्यू लिमिट बढ़ाने का भी सुझाव है। इससे सैलरी स्ट्रक्चर को सरल बनाने में मदद मिल सकती है और कर्मचारियों को टैक्स से जुड़ी कुछ राहत मिल सकती है।
क्रिप्टो और डिजिटल पेमेंट पर भी फोकस
सरकार की नजर क्रिप्टो और डिजिटल ट्रांजैक्शन पर भी है। ड्राफ्ट में क्रिप्टो एक्सचेंज को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ ट्रांजैक्शन डिटेल्स साझा करने का प्रस्ताव है। साथ ही, डिजिटल रुपया (CBDC) को वैध इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट का दर्जा देने की बात कही गई है।
Pan Rules Change 2026 कब से लागू होंगे नियम?
CBDT ने बजट 2026 के बाद इन ड्राफ्ट नियमों को जनता की राय के लिए जारी किया है। सभी सुझावों पर चर्चा के बाद मार्च 2026 तक इन्हें अंतिम रूप दिया जा सकता है। नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 और उससे जुड़े नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होने की संभावना है।
अगर ये नियम इसी रूप में लागू होते हैं, तो आम लोगों के लिए छोटे और रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन आसान हो जाएंगे, जबकि बड़े लेन-देन पर सरकार की पकड़ और मजबूत होगी। कुल मिलाकर, यह बदलाव टैक्स सिस्टम को ज्यादा सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications