पहले गई 1300 की नौकरी, अब ZOOM के प्रेसिडेंट की भी छुट्टी, बिना बताए किया गया बाहर

जूम के प्रेसिडेंट को कंपनी ने बाहर कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में 1300 कर्मचारियों को बाहर किया था, जिसके बाद अब प्रेसिडेंग ग्रेग टॉम्ब को बिना वजह बताए बाहर कर दिया है।

zoom

ZOOM fires its President: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जूम ने अपने प्रेसिडेंट ग्रेग टॉम्ब को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की ओर से रेग्युलेटरी को इस बात की जानकारी दे दी गई है। टॉम्ब के कॉन्ट्रैक्ट को बिना वजह बताए ही बीच में खत्म कर दिया गया है। बिना वजह नौकरी से निकालने पर जो भी हर्जाना दिया जाना है उसे कंपनी टॉम्ब को देगी। उद्योगपति और गूगल के पूर्व कर्मचारी टॉम्ब जून 2022 में जूम के प्रेसिडेंट बने थे। कंपनी को आगे बढ़ाने और इसकी कमाई में बढ़ोत्तरी करने में उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई थी। जूम के प्रतिनिधि के अनुसार फिलहाल कंपनी टॉम्ब की जगह किसी दूसरे व्यक्ति की तलाश नहीं कर रही है।

टॉम्ब सीधे जूम के सीईओ एरिक यूआन को जवाब देते हैं, जिन्होंने इस कंपनी की 2011 में स्थापना की थी। कोरोना काल में कंपनी नई उंचाईयों पर पहुंची थी। कंपनी ने ने हाल ही में मांग में गिरावट के चलते कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। कंपनी ने 7 फरवरी को 15 फीसदी कर्मचारी यानि 1300 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया था। कंपनी की ओर से ब्लॉग पोस्ट में लिखा गया था कि युवान खुद 98 फीसदी सैलरी कम ले ररहे हैं, वह अपना बोनस भी नहीं ले रहे हैं। सीईओ ने बताया था कि कई एग्जेक्युटिव लीडर बोनस नहीं ले रहे हैं और सैलरी में 20 फीसदी की कटौती ले रहे हैं।

युवान ने कंपनी की ओर से जो ब्लॉग लिखा कि कोरोना काल में जूम ने कई कर्मचारियों की भर्ती की थी क्योंकि लोग घर से इस ऐप का इस्तेमाल बड़ी संख्या में कर रहे थे। कोर्ट में पेश होने के लिए, सोशल गेदरिंग के लिए, शिक्षा के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा था क्योंकि लोग कोरोना के चलते आपस में मिल नहीं पा रहे थे। हमने लगातार काम किया, लेकिन इस दौरान हमने कुछ गलतियां भी की, हमे अधिक समय लेना चाहिए था, अपने कर्मचारियों का विश्लेषण करना चाहिए था कि क्या हम सतत रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+