पिछले 10 दिनों में 80 फीसदी महंगा हुआ प्याज, दिवाली तक कीमतें 80 रुपए तक होने की आशंका

नई दिल्ली। कुछ समय पहले ही देश भर के लोगों को रुलाने वाला प्याज एक बार फिर से आपकी आंखों में आंसू लाने की तैयारी में है। दिल्ली एनसीआर में फिलहाल प्याज 35 से 45 रुपए तक बिक रहा है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमतें दोगुनी तक हो सकती है। यह कीमतें बढ़कर 80 रुपए तक जा सकती हैं। पिछले 10 दिनों के भीतर ही प्याज की कीमतों में करीब 80 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है। प्याज की देश की सबसे बड़ी मंडी में प्याज के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आपको बता दें कि प्याज की सबसे बड़ी मंडी महाराष्ट्र के नासिक के लासलगांव में है। यहां के थोक व्यापारियों का कहना है कि दिवाली तक प्याज की कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। लासलगांव ऐग्रिकल्चर प्रॉड्यूस मार्केट कमिटी के अनुसार इस मंडी में प्याज की कीमतें पिछले 10 दिनों में 80 फीसदी बढ़ गई हैं।

क्या हैं मौजूदा कीमतें?

क्या हैं मौजूदा कीमतें?

जहां एक ओर दिल्ली एनसीआर में प्याज की खुदरा कीमतें 35-45 रुपए के बीच हैं, वहीं थोक बाजार में भी कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। लासलगांव थोक मंडी में सोमवार को प्याज के दाम 2451 रुपए प्रति कुंटल तक हो गए हैं, जो शुक्रवार को 2020 रुपए प्रति क्विन्टल थे। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्याज की मांग अधिक है, जबकि उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है।

क्यों बढ़ेंगी प्याज की कीमतें?

क्यों बढ़ेंगी प्याज की कीमतें?

प्याज की कीमतें बढ़ाने में सबसे बड़ा रोल बारिश ने अदा किया है। बारिश की वजह से देश के दक्षिणी राज्यों में प्याज की फसल खराब हो गई है। इसकी वजह से मांग को पूरा नहीं किया जा पा रहा है। यही कारण है कि प्याज की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। नासिक में प्याज 35 रुपए किलो तक बिक रहा है, जबकि देश के दूर-दराज के इलाकों में कीमतें 50 रुपए तक भी हो गई हैं।

दिवाली तक और रुलाएगा प्याज

दिवाली तक और रुलाएगा प्याज

जहां पिछले 10 दिनों में ही प्याज की कीमतों में 80 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है, वहीं यह भी माना जा रहा है अब दिवाली तक प्याज 80 रुपए तक जा सकती है। ऐसे में, इस फेस्टिव सीजन में प्याज आपको रुलाने वाला है। अगर आप भी इससे बचना चाहते हैं कि अगले महीने भर का प्याज अभी से स्टॉक कर के रख सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप कच्ची प्याज नहीं खरीदते हैं और सिर्फ पकी हुई प्याज ही खरीदते हैं तो इस दिवाली प्याज की वजह से आपकी आंखों में आंसू नहीं आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+