LPG Cylinder Price: चुनावी शोर के बीच आई Good News, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हो गया अब रेट?
LPG Cylinder Price Reduced Today: चुनावी शोर के बीच जून माह के पहले दिन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, आज सुबह तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं।
ये कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर हुई है। आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 70 रुपये कम हो गई है, हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।नए दाम आज से लागू भी हो गए हैं।

आपको बता दें कि कटौती के बाद अब चारों महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम निम्नलिखित हो गया है।
- दिल्ली : 1676रुपये
- मुंबई: 1,629 रुपये
- कोलकाता: 1,787 रुपये
- चेन्नई: 11,840.50 रुपये
आपको बता दें कि ये लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। मई महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 19 रु कम हुए थे तो वहीं अप्रैल में इस पर 30- 32 रुपये कम किए गए थे। मालूम हो कि कमर्शियल सिलेंडर का प्रयोग होटल और दुकानों में बहुतायत में किया जाता है।
जून में सबसे ज्यादा पैसे कम किए गए हैं
जून में हुई कटौती इस बार काफी ज्यादा है, जो निश्चित तौर पर लोगों के लिए काफी बड़ी राहत है। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर ( 14.2 किग्रा) की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आपके शहर में घरेलू सिलेंडर की कीमत निम्नलिखित है
- दिल्ली - 903.00 रुपये
- मुंबई - 902.50 रुपये
- चेन्नई -918.50 रुपये
- कोलकाता -929.00 रुपये
- बेंगलुरु - 905.50 रुपये
- चंडीगढ़ -912.50 रुपये
- जयपुर- 906.50 रुपये
- पटना - 1,001.00 रुपये
खास बात
- अब सभी को LPG के लिए KYC करना बहुत ज्यादा जरूरी है, यहां हम आपको बताते हैं कि ई-केवाईसी कैसे करवाएं। गौरतलब है कि E-KYC का मतलब होता है इलेक्ट्रॉनिक जांच कन्फर्मेशन।
- ग्राहक वितरक कार्यालय जाएं।
- वहां आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करवाएं।
- गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा।
कैसे करें घर बैठे गैस सिलेंडर बुक?
- पहला तरीका ये है कि गैस एजेंसी के कस्टमर केयर नंबर या टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आप गैस बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बताए गए सारे प्रोसेस को फ़ॉलो करना होगा।
- दूसरा तरीका है SMS के जरिए, इसके लिए आपको गैस एजेंसी का नाम ,STD कोड और डिस्ट्रीब्यूटर का नंबर भेजना होगा।
- तीसरा तरीका है व्हाट्सएप के जरिए, इसके लिए आपको 7588888824 नंबर REFILL मैसेज भेजना होगा।
- चौथा तरीका है Mylpg.in वेबसाइट पर जाकर गैस बुक कराएं।












Click it and Unblock the Notifications