OECD: नोटबंदी और जीएसटी से झटका, देश की अर्थव्यवस्था की अनुमानित ग्रोथ रेट हुई कम

नई दिल्ली। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की ग्रोथ के अनुमान में कटौती कर दी है। इसके लिए ओईसीडी ने जीएसटी और नोटबंदी को जिम्मेदार ठहराया है। ओईसीडी के मुताबिक जीएसटी और नोटबंदी की वजह से भारत की विकास दर इस वित्त वर्ष में कम रहेगी।

OECD: नोटबंदी और जीएसटी से झटका, देश की अर्थव्यवस्था की अनुमानित ग्रोथ रेट हुई कम

ओईसीडी ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए यह कहा है कि इस वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 6.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। हालांकि, इससे पहले जून में अनुमान लगाया गया था कि भारत की अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में 7.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी। वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की अर्थव्यवस्था की बढ़ोत्तरी के अनुमान को 7.7 फीसदी से कम करते हुए 7.2 फीसदी कर दिया गया है।

चीन की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 2017 में 6.8 फीसदी बताई गई है और साथ ही ओईसीडी ने अनुमान लगाया है कि 2018 में चीन की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर, विश्व की ग्रोथ की दर 2017 में 3.5 फीसदी और 2018 में 3.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा अमेरिका की ग्रोथ के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अमेरिका की ग्रोथ 2017 के लिए 2.1 फीसदी और 2018 के लिए 2.4 फीसदी अनुमानित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+