Murshidabad Election Result: बंगाल में जहां बाबरी मज्जिद बनवाने का ऐलान किया गया, वहां भाजपा जीती या हारी?

Murshidabad Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी 292 सीटों के रुझानों के अनुसार, भाजपा 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। वहीं, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 83 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इस स्पष्ट बढ़त के साथ ही भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल शुरू हो गया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले हिमायुं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मज्जिद की नींव रखने का ऐलान कर सुर्खियां बटाेरी थी। आइए जानते हैं इस चर्चित सीट पर भाजपा जीती या हारी?

Murshidabad Election Result

बंगाल की अत्यधिक संवेदनशील मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार गौरीशंकर घोष और टीएमसी उम्मीदवार शाओनी सिंघा रॉय के बीच मुकाबला है। 53 साल की घोष अपनी मौजूदा सीट को बरकरार रखने के लिए ये चुनाव लड़ी।

Murshidabad Election Result:भाजपा जीती या हारी?

इस निर्वाचन क्षेत्र से अभी तक कोई परिणाम घोषित नहीं किया गया है लेकिन अंतिम चरण की काउंटिंग में मुर्शिदाबाद सीट पर टीएमसी उम्मीदवार शाओनी सिंघा रॉय 75,511 वोटों से आगे रहीं। मौजूदा भाजपा विधायक गौरी शंकर घोष, जिनके पास 108,034 वोट हैं, गिनती बढ़ने के साथ रॉय से पीछे चल रहे हैं।

बाबरी मज्जिद बनाने के प्रण पर TMC से आउट हुए थे हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद का राजनीतिक इतिहास काफी जटिल रहा है। टीएमसी के पूर्व नेता हुमायूं कबीर को "अयोध्या के बदले बाबरी मस्जिद" बनाने की बात पर पार्टी से निष्कासित किया गया था। बाद में उन्होंने 'आम जनता उन्नयन पार्टी' बनाकर चुनाव लड़ा, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया था।

Murshidabad में 2025 में हुई थी सांप्रदायिक हिंसा

अप्रैल 2025 में क्षेत्र में भयानक सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसने इसकी संवेदनशीलता को और गहरा कर दिया। कलकत्ता हाई कोर्ट की एक जांच समिति ने टीएमसी नेताओं और समर्थकों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि एक हिंदू परिवार के पिता-पुत्र को उनके मुस्लिम पड़ोसियों ने बेरहमी से मार डाला, जिसके बाद बड़े पैमाने पर अशांति फैल गई थी।

Murshidabad में किसकी आबादी अधिक है?

जनसांख्यिकी की बात करें तो, 2011 की जनगणना के अनुसार मुर्शिदाबाद जिले में 66% से अधिक मुस्लिम और 33% से कुछ अधिक हिंदू आबादी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+