MI vs LSG: हार्दिक पांड्या आज क्यों नहीं खेल रहे? क्या सूर्यकुमार यादव को बना दिया गया कप्तान?

MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पांड्या नजर नहीं आए। टॉस के समय पता चला कि मैदान पर सूर्यकुमार यादव आए हैं। इसके बाद स्थिति साफ़ हो गई कि आज के मुकाबले से हार्दिक पांड्या क्यों बाहर हो गए हैं। सूर्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।

सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर बताया कि आज हार्दिक पांड्या ठीक नहीं हैं। स्वास्थ्य समस्या की वजह से वह नहीं खेल रहे हैं और इसलिए उनकी जगह टीम की कप्तानी मैं कर रहा हूं। सूर्या ने कोई ख़ास कारण नहीं बताया कि हार्दिक को वास्तव में क्या हुआ है।

mi vs lsg

मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर यह रही कि रोहित शर्मा की वापसी हो गई है। चोट के बाद काफी मैचों से बाहर रहने के बाद आज रोहित आए हैं। सूर्यकुमार यादव ने टीम में हुए बदलावों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बोश टीम में आए हैं।

रोहित शर्मा की टीम में वापसी

सूर्या ने कहा कि रोहित शर्मा भी वापस आ गए हैं। टीम के खराब गेम को लेकर उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों के लिए जानी नहीं जाती। लेकिन आखिर में यह सिर्फ एक खेल है, खेल का ही हिस्सा है। आपको हिम्मत रखनी होती है, उसी जुनून के साथ खेलना होता है जिसके लिए आप इस खेल से प्यार करते हैं और जिम्मेदारी भी लेनी होती है।

उन्होंने कहा कि यहां से हमें बेस्ट प्रयास करना होगा। पांच गेम हमारे पास बचे हुए हैं। हम इनमें से ज्यादा से ज्यादा मुकाबले जीतने का प्रयास करेंगे। कैरेक्टर दिखाते हुए हम दर्शकों का मनोरंजन करने का पूरा प्रयास करेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI)

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI)

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+