GT के लिए खतरे की घंटी, Vaibhav Suryavanshi को लेकर दिग्गज ने दी चेतावनी! होने वाला है बड़ा उलटफेर?
IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) एक बार फिर आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ वैभव ने जिस तरह से शतक जड़ा था, उसने न केवल राजस्थान को जीत दिलाई बल्कि विपक्षी गेंदबाजों के मन में खौफ भी पैदा कर दिया।
पिछले सीजन सूर्यवंशी ने जड़ा था शतक (IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी के बेखौफ अंदाज की जमकर तारीफ की है। पठान का मानना है कि वैभव ने जिस तरह से गुजरात के घातक गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त किया, वह अविश्वसनीय था। पठान ने कहा कि पिछले सीजन की उस पारी की यादें वैभव और गुजरात के गेंदबाजों, दोनों के जेहन में ताजा होंगी। एक युवा का दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों पर इस तरह हावी होना किसी ने नहीं सोचा था।

बना चुके हैं 400 से अधिक रन
पठान ने आगे कहा कि इस बार स्थितियां बदली हुई हैं। राजस्थान रॉयल्स टॉप-4 में जगह बनाए हुए है, जबकि गुजरात धीरे-धीरे लय हासिल कर रही है। इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े किसी भी गेंदबाज की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं। उन्होंने अब तक खेले गए मैचों में 400 से अधिक रन बनाए हैं और सबसे चौंकाने वाली बात उनका 230 का स्ट्राइक रेट है। 1500 से अधिक की गति वाले गेंदबाजों के खिलाफ भी वैभव का फुटवर्क और टाइमिंग उन्हें खास बनाती है।
आखिर किसका पलड़ा रहा है भारी
जयपुर की सपाट पिचों पर वैभव की ताकत और बढ़ जाती है। इरफान पठान का मानना है कि अगर गुजरात को यह मैच जीतना है, तो उन्हें वैभव को शुरुआती ओवरों में ही रोकना होगा, वरना वे मैच को एकतरफा बना देंगे। आईपीएल इतिहास में अब तक गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा 6-3 से भारी रहा है। हालांकि, मौजूदा फॉर्म और वैभव सूर्यवंशी जैसे गेम चेंजर की मौजूदगी इस रिकॉर्ड को बदलने की ताकत रखती है। राजस्थान का युवा टीम जिसमें वैभव मुख्य भूमिका में हैं, इस समय बेहतरीन लय में है।
गुजरात टाइटंस के पास मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं, लेकिन वैभव की खासियत यह है कि वे नाम देखकर नहीं बल्कि गेंद की मेरिट पर खेलते हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़कर यह साबित कर दिया था कि वे दबाव में बिखरते नहीं बल्कि निखरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications