Thalapathy Vijay की जीत पर खुश हैं जो मां-बाप, कभी उन्हीं पर किया था सुपरस्टार ने मुकदमा, आखिर क्या थी वजह?

Thalapathy Vijay: सुपरस्टार से नेता बने थलापति विजय ने तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में अपने नतीजों से क्षेत्रीय पार्टी DMK, AIADMK और केंद्रीय पार्टी BJP तक सबको धूल चटा दी है। जीत के बाद विजय अपने पिता से मिलने अपनी घर की ओर रवाना हुए हैं। हालांकि बेहद कम लोग जानते हैं कि विजय ने अपने माता-पिता के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा कर रखा है। जानेंगे क्या था सितंबर 2021 का वो मामला जब विजय ने अपने ही माता पिता को कोर्ट में घसीटा था।

क्या हुआ था 2021 में?

बात साल 2021 की है जब तमिल सुपरस्टार Thalapathy Vijay ने अपने ही परिवार के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया था। उन्होंने अपने पिता S. A. Chandrasekhar और मां Shobha Chandrasekhar समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ अदालत में एक दीवानी मुकदमा दायर किया था। यह मामला उनके नाम और तस्वीरों के कथित राजनीतिक इस्तेमाल से जुड़ा हुआ था, जिसने उस वक्त बड़े विवाद का रूप ले लिया था।

Thalapathy Vijay

नाम और फोटो के इस्तेमाल पर पेरेंट्स पर भड़क गए थे विजय

तब विजय ने अपनी याचिका में साफ कहा था कि उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल किसी भी सार्वजनिक सभा या चुनावी गतिविधियों में न किया जाए। उन्होंने कोर्ट से इस पर रोक लगाने की मांग की थी। इस केस में उनके फैन क्लब 'Vijay Makkal Iyakkam' के कई पदाधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया था।

फैन क्लब को राजनीतिक पार्टी बनाने की कोशिश

इस विवाद की जड़ तब शुरू हुई जब उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने 'All India Thalapathy Vijay Makkal Iyakkam' के नाम से फैन क्लब को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्टर कराने की कोशिश की। यह आवेदन Election Commission of India के पास दिया गया था। इस खबर के सामने आते ही मामला और गरम हो गया था और विजय आगबबूला हो गए थे।

विजय ने खुद को किया अलग

जब यह खबर पब्लिक हुई तो विजय ने तुरंत एक सख्त बयान जारी करते हुए कहा था कि उनके पिता द्वारा शुरू की गई किसी भी राजनीतिक पार्टी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका इस पहल से न तो प्रत्यक्ष और न ही अप्रत्यक्ष कोई संबंध है। जिसके बाद उनके पिता उनकी इस बात से काफी बुरा भी लगा था।

पिता का जवाब: हर परिवार में होते हैं मतभेद

वहीं इस पूरे विवाद को लेकर विजय के पिता से सवाल किए गए तो उन्होंने अपने जवाब में कहा था कि "हर परिवार में कुछ न कुछ मतभेद होते हैं"। उन्होंने यह भी कहा था कि "पिता और बेटे के बीच असहमति होना कोई बड़ी बात नहीं है और समय के साथ ऐसे मुद्दे सुलझ जाते हैं"।

मां का बयान भी आया सामने

विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि "उनके पति ने फैन क्लब को राजनीतिक संगठन में बदलने से पहले विजय से कोई अनुमति नहीं ली थी"। इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि परिवार के अंदर इस मुद्दे पर सहमति नहीं थी।

अब क्या है स्थिति?

अब विजय अपने खुद के घर में रहते हैं। हालांकि विशेष मौकों पर वह अपने परिवार से मिलते रहते हैं लेकिन उनके साथ एक घर में नहीं रहते। वहीं अगर कोर्ट केस की बात करें तो उसकी कुछ तारीखें कोर्ट में हुईं फिर मामला आपसी सहमति से रफा-दफा हो गया। जिस बात को लेकर विजय ने आपत्ति जताई थी वो थी उनकी सहमति के बिना राजनीतिक पार्टी बनाना। लेकिन 2024 में विजय ने खुद अपनी पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) बनाई और तब से परिवार और विजय के रिश्ते एक दम नॉर्मल बताए जाते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+