Thalapathy Vijay Family Tree: फिल्मी विरासत से तमिलनाडु की राजनीति तक, TVK चीफ के परिवार में हैं कौन-कौन?
Thalapathy Vijay Family Tree: तमिलनाडु की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा थलपति विजय की हो रही है। बड़े पर्दे पर दशकों तक राज करने के बाद अब थलपति विजय ने सियासत में मजबूत पकड़ बनाते हुए जीत हासिल कर ली है। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने अपना राजनीतिक भविष्य तय कर लिया है। इस ऐतिहासिक मौके पर हर कोई उनके परिवार और बैकग्राउंड के बारे में जानना चाहता है।
फिल्मी परिवार से हैं थलपति विजय
22 जून 1974 को जन्मे थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनका परिवार लंबे समय से तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी है।

थलपति विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर
थलपति विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने ही विजय को बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में मौका दिया था और बाद में फिल्म Naalaiya Theerpu से बतौर हीरो लॉन्च किया था।
मां शोभा चंद्रशेखर: कला और संगीत की मजबूत कड़ी
थलपति विजय की मां शोभा चंद्रशेखर (Shoba Chandrasekhar) बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। वह प्लेबैक सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है और बेटे विजय के करियर में भी अहम भूमिका निभाई है। उनका अंतरधार्मिक विवाह इस परिवार की खास पहचान रहा है। थलपति विजय के पिता जहां ईसाई पृष्ठभूमि से हैं, वहीं मां हिंदू परिवार से आती हैं।
थलपति विजय के भाई ने चुनी अलग राह
थलपति विजय के भाई V. A. S. Raghavendra ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर अपना करियर बिजनेस सेक्टर में बनाया है। वह लाइमलाइट से दूर रहकर निजी जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
थलपति विजय की शादी: रिश्तों में उतार-चढ़ाव
-थलपति विजय ने 25 अगस्त 1999 को संगीता सोरनालिंगम (Sangeeta Sornalingam) से शादी की थी, जो श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं और लंदन में पली-बढ़ी हैं। दिलचस्प बात ये है कि संगीता पहले थलपति विजय की बड़ी फैन थीं और उनकी फिल्म देखने के बाद दोनों की मुलाकात हुई थी।
-दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। हालांकि लंबे समय तक साथ रहने के बाद हाल ही में उनके रिश्ते में खटास की खबरें सामने आई हैं और साल 2026 में तलाक की अर्जी की चर्चा भी सुर्खियों में है।
बेटा जेसन संजय: फिल्मों की ओर कदम
-थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम के बेटे जेसन संजय (Jason Sanjay) का जन्म साल 2000 में हुआ था। वह अब फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। विजय के बेटे जेसन ने लंदन से स्क्रीन राइटिंग की डिग्री हासिल की है। जेसन ने टोरंटो फिल्म स्कूल से फिल्म प्रोडक्शन में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है।
-इतना ही नहीं जेसन अपनी पहली फिल्म 'सिगमा' का डायरेक्शन में इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं, जो एक एक्शन एडवेंचर मूवी है। हालिया घटनाओं में उनका नाम भी चर्चा में रहा है। खासकर जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम से पिता का सरनेम हटाया और निजी फैसलों को लेकर सुर्खियों में आए।
बेटी दिव्या शाशा: लाइमलाइट से दूर, खेल में आगे
थलपति विजय की बेटी दिव्या शाशा (Divya Saasha) का जन्म साल 2005 में हुआ था। उन्होंने बचपन में फिल्म Theri में अपने पिता की बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि अब वह फिल्मी दुनिया से दूर रहकर बैडमिंटन में करियर बना रही हैं और मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं।
फिल्मों से राजनीति तक, परिवार की नई पहचान
-ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए स्टारडम हासिल करने के बाद थलपति विजय ने साल 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK)की शुरुआत की। इसके बाद से उनका परिवार भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
-आज ये परिवार सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं रहा बल्कि राजनीति में भी नई पहचान बना रहा है। यही वजह है कि थलपति विजय का फैमिली ट्री अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है, जहां परंपरा, संघर्ष और सफलता की कहानी एक साथ नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications