तकनीकी खराबी के चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के F&O सेगमेंट में ट्रेडिंग रही बंद, निवेशक परेशान

मिल रही जानकारी के मुताबिक एनएसई में लिस्टेड इंडिविजुअल स्टॉक्स के भाव अपडेट होने से इन्वेस्टर्स को ट्रेडिंग में परेशानी उठानी पड़ रही है।

नई दिल्ली। सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में तकनीकी खराबी के चलते निवेशकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक सोमवार को जैसे ही बाजार खुला एनएसई में अपडेटिंग बंद हो गई। एनएसई के लिस्टेट इंडिविजुअल स्टॉक्स के रेट अपडेट होना बंद हो गया। अचानक एनएसई में आई इस तकनीकी खामी के चलते निवेशक परेशान नजर आए। हालांकि करीब 12.30 बजे तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया।

NSE में तकनीकी खराबी के चलते निवेशक हुए परेशान

बाजार खुलने के बाद ही आई तकनीकी खामी

मिल रही जानकारी के मुताबिक एनएसई में लिस्टेड इंडिविजुअल स्टॉक्स के भाव अपडेट होने से इन्वेस्टर्स को ट्रेडिंग में परेशानी उठानी पड़ी। आखिरकार एनएसई के फ्यूचर एंड ऑप्शनल (F&O) सेगमेंट को सुबह 9.55 बजे ट्रेडिंग के लिए बंद करना पड़ा। एनएसई ने तकनीकी खराबी को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है। इस बीच दिन में करीब 12.30 बजे तकनीकी खामी को दूर कर लिया गया और इसने ठीक ढंग से काम करना शुरू कर दिया।

इससे पहले सोमवार को मार्केट खुलने के साथ ही डीलर्स ने बताया कि एनएसई शेयर की कीमतें शुरुआत से अपडेट नहीं हो रही थी। इस वजह से ट्रेडिंग संभव नहीं हुई। हालांकि इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का कहना है कि कोई तकनीकी समस्या नहीं है और ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी है। जहां एनएसई में तकनीकी खराबी के चलते ट्रेडिंग में निवेशकों को परेशानी हो रही, वहीं बीएसई में कोई परेशानी नहीं नजर आई। बीएसई की ओर से बताया गया कि उन्हें किसी तकनीकी खराबी की सामना नहीं करना पड़ा है। सोमवार को बाजार खुलने के साथ बीएसई का बढ़त के साथ खुला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+