अब पूरी रात भी चलाएंगे AC तो भी नहीं आएगा ज्यादा बिल, जानें कैसे?

नयी दिल्ली। एयरकंडिशनर खरीदने से पहले हम सब यहीं सोचते हैं कि इसका बिल कैसे भर पाएंगे? अगर खरीद भी लिया तो रात में बीच रात में बंद कर देते हैं ताकि भारी भरकम बिल से बचा जा सके। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब ऐसा करना बंद कर दीजिए, क्योंकि पूरी रात एसी च लाने के बाद भी आपको ज्यादा बिल चुकाने की जरुरत नहीं होती। जानें कैसे बचत के नाम पर आपको चपत लगा रहा है 5 स्टार एसी!

air conditioner

नई रेटिंग सिस्टम

दरअसल एसी के लिए नई स्टार रेटिंग लागू की गई है। जिसकी मदद से आप एसी खरीदते वक्त 7000 रुपये ज्यादा कीमत चुकाकर बिजली बिल में औसतन 1500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

ऐसे कम होगा बिजली बिल

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसियेंशी की नई नई स्टार रेटिंग ISEER की मदद से आप अपना बिजली बिल कम सकते हैं। इस रेटिंग का आकलन में 24 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान को आधार किया गया है। इस नई स्टार रेटिंग के मुताबिक अब अगर आप 5 स्टार रेटिंग वाले इनवर्टर एसी को 47 हजार रुपये या उससे ज्यादा की कीमत देकर खरीदते हैं तो इसे 1600 घंटे चलाने पर 900 यूनिट बिजली की खपत होती है, जबकि पुराने रेटिंग वाले 5 स्टार एसी में यही खपत 1500 यूनिट होती है।

दरअसल इस रेटिंग के बनाने के लिए एक सिस्टम तैयार किया गया, जिसमें इस बात को ध्यान में रखा गया कि भारत के अलग-अलग हिस्‍सा का तापमान अलग होता है। पूरे देश में एक समान गरमी नहीं पड़ती। ऐसे में उसकी रेटिंग भी इसी आधार पर होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+