अब एक दिन में बन जायेगा पैन कार्ड, जानिये कैसे

नई दिल्ली। यदि आपको पैन कार्ड बनवाना है, तो जगह-जगह पर दुकानें खोल कर बैठे दलालों के पास मत जाइये। सीधे आयकर विभाग से संपर्क कीजिये, आपको पैन कार्ड तीन दिन में मिल जायेगा, जबकि पैन नंबर एक ही दिन में अलॉट कर दिया जायेगा।

PAN card

इस नई सुविधा की शुरुआत सरकार ने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिये की है। इसके अंतर्गत एक दिन में पर्मानेंट अकाउंट नंबर यानी (पैन) और टैक्‍स डिडक्‍शन अकाउंट नंबर (टैन) आपको मिल जायेगा। प्रत्‍यक्ष कर केंद्रीय बोर्ड के चेयरमैन अतुलेश जिंदल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह नई सुविधा कॉर्पोरेट सेक्‍टर के लोगों के लिये शुरू की गई है। इसके अंतर्गत कोई भी व्‍यक्ति आधार-आधारित ई-सिगनेचर सुविधा के माध्‍यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।

साधारण लोगों की बात करें तो उन्‍हें इस सुविधा के अंतर्गत अप्‍लाई करने पर 48 घंटे के भीतर पैन नंबर अलॉट कर दिया जायेगा, जबकि 72 घंटे में वे पैन कार्ड प्राप्‍त कर सकतेंगे।

कैसे एक दिन में मिलेगा पैन

इसके लिये आपको आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर ई-बिज़ प्‍लैटफॉर्म के अंतर्गत फॉर्म भरना होगा। यदि आपके पास आधार-आधारित डिजिटल सिगनेचर है, तो बस उसी के जरिये ही आपको 24 घंटे के भीतर पैन नंबर अलॉट कर दिया जायेगा। इसमें आपको स्‍वयं जाकर दस्‍तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+