आधार कार्ड से ही बैंक में खोल सकेंगे खाता, जानिए कैसे

कई बैंकों को इस बारे में अभी पता भी नहीं चला होगा। आपको बस इतना करना है कि अगर न पता होतो आरबीआई के निर्देशों का हवाला दे सकते हैं। आरबीआई ने आधार कार्ड को खाता खोलने के दस्वावेज के रूप में मान्य करने के लिए निर्देश एक रिपोर्ट के आधार पर जारी किए हैं। यह रिपोर्ट आईआईटी के प्रोफेसर आशीष दास ने तैयार की थी।
रिपोर्ट कहा गया है कि पहले बैंक अकाउंट के लिए वोटर आईडी, राशन कार्ड आदि मान्य होते थे। लेकिन रिपोर्ट में आधार कार्ड के महत्व को समझाया गया। जिस पर आरबीआई प्रबंधन सहमत हुआ।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 17 जुलाई को सर्कुलर जारी कर बैंकों को निर्देश दिए हैं कि अब आधार कार्ड के माध्यम से ही बैंक में अकाउंट खोला जाए। इससे पहले राशन कार्ड से लोग अपने खाता खुलवाया करते थे। राशन कार्ड नहीं होने पर परेशानी झेलनी पड़ती थी।












Click it and Unblock the Notifications