आ गया नोकिया का नया धांसू मोबाइल, कल से होगी इसकी सेल
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस को नोकिया 5 भारत में मिलना शुरू हो जाएगा। आप इस फोन को ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन को जून 2017 में लॉन्च किया था। इस फोन की प्री-बुकिंग जुलाई में ही शुरू हो गई थी। इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ ऑफलाइन बेचा जाना है। इसकी कीमत 12,499 रुपए है।

नोकिया 5 को 4 रंगों में लॉन्च किया गया है- मैट्टे ब्लैक, सिल्वर, टेंपर्ड ब्लू और कॉपर। हालांकि, अभी सिर्फ मैट्टे ब्लैक ही आप खरीद सकेंगे, बाकी कलर वाले फोन कुछ समय बाद बाजार में आएंगे। वहीं दूसरी ओर नोकिया 6 ऑनलाइन बिक रहा है, जो शॉपिंग पोर्टल अमेजन से खरीदा जा सकता है। नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपए है, जबकि हाल ही में लॉन्च किए गए नोकिया 3 की कीमत 9,499 रुपए है।
नोकिया 5 के फीचर्स
स्क्रीन- 5.2 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
रैम- 2 जीबी
स्टोरेज- 16 जीबी (128 तक बढ़ा सकेंगे)
रीयर कैमरा- 13 मेगापिक्सल, ड्यूअल टोन फ्लैश
फ्रंट कैमरा- 8 मेगा पिक्सल, ऑटो फोकस
बैटरी- 2650 mAh












Click it and Unblock the Notifications