Indian Railway: नहीं मिलेगी सीनियर सिटीजन को रेल टिकट पर छूट, रेलवे ने बताई क्या है वजह?
Indian Railway: नहीं मिलेगी सीनियर सिटीजन को टिकट पर छूट, रेलवे ने बताई क्या है वजह?
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को झटका दिया है। रेलवे ने ट्रेन टिकटों की बुकिंग पर मिलने वाले छूट को खत्म कर दिया है। कोरोना काल के दौरान से ही वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया गया है। कोरोना और लॉकडाउन के बाद जैसे-जैसे रेलवे पटरी पर लौटी उसके बाद उम्मीद की जा रही है कि रेलवे सीनियर सिटीजन को टिकट बुकिंग पर मिलने वाली छूट को वापस से शुरू कर देगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

रेलवे ने कहा-टिकट बुकिंग पर नहीं मिलेगी छूट
रेलवे की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को टिकट बुकिंग पर मिलने वाली छूट को लेकर बडा बयान दिया गया है। रेलवे ने स्ठष्ट कर दिया है कि सीनियर सिटीजन और खिलाड़ियों के अलावा दूसरे कैटगरी के यात्रियों को रियायती टिकट सेवा को फिर से शुरू नहीं किया जाएगा। यानी रेलवे ने स्पष्ट कर दिया कि वो टिकट किराए में किसी भी तरह का छूट अब नहीं देगी।

क्या कहा रेल मंत्री ने
टिकट किराए में मिलने वाली छूट को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे का किराया पहले से ही बहुत कम है। ऐसे में को टिकट में दिए जाने वाले छूट के कारण भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में रेलवे अलग से रियायती टिकटों को फिलहाल शुरू नहीं कर सकती है। रेल मंत्री ने कहा कि पैसेंजर सेगमेंट का रेलवे टिकटों का किराया पहले से ही काफी कम है, जिसके चलते रेलवे को हर रेल यात्री के औसत किराया का 50 फीसदी भार खुद उटाना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे सीनियर सीटिजन या फिर दूसरे कैटेगरी में यात्रियों को टिकट किराए में किसी भी तरह का छूट नहीं दे सकती है।

रेलवे को हो रहा नुकसान
संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान रेलवे ने दो सालों तक मुश्किल हालातों का सामना किया। दो सालों से पैसेंजर सर्विस से होने वाले आय में भारी कमी आई है। आय में आई कमी का असर रेलवे की अनकम और उसकी वित्तीय स्थिति पर पड़ा है। ऐसे में अगर रेलवे फिर से रियायती टिकटों का सिलसिला शुरू करेगी तो उसकी आर्थिक हालात पर और बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में फिलहाल सीनियर सिटीजन समेत सभी कैटगरी के लोगों के लिए रियायती रेल टिकट सर्विस को बहाल नहीं किया जा सकता है।

कितनी मिलती थी छूट
आपको बता दें कि रेलवे वरिष्ट नागरिकों को टिकट किराए में छूट देता रहा है। जहां 58 साल से ऊपर की महिलाओं को टिकट किराए में 50 फीसदी तो वहीं 60 साल से अधिक के पुरुषो को रेल टिकट किराए में 40 फीसदी की छूट मिलती रही है। रेलवे ने भले ही सीनियर सीटिजन को मिलेगी वाली छूट खत्म कर दी हो, लेकिन स्ष्ट किया है कि दिव्यांगजनों की चार श्रेणियों, रोगियों और छात्रों की 11 श्रेणियों में मिलने वाली छूट जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications