No Interest on Home Loan: इस आसान निवेश से आप अपने होम लोन के ब्याज से पा सकते हैं छुटकारा
No Interest on Home Loan: मध्यवर्गीय परिवार के बड़े सपनों को पूरा करने के लिए लोन ही एकमात्र सहारा होता। फिर चाहे कार लेने का सपना हो, घर लेने का सपना हो, इन सभी सपनों को पूरा करने के लिए लोग बैंकों से लोन का सहारा लेते हैं।
ऐसे में लोगों की सैलरी का एक बड़ा हिस्सा इन लोन की ईएमआई भरने में जाता है। हर महीने आने वाली सैलरी से कटने वाली ईएमआई हर किसी को भारी लगती है और हर कोई इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहता है।

अगर आप किराए के घर पर रहते-रहते तंग आ चुके हैं और अपना घर लेना चाहते हैं। अगर आपके पास नया घर खरीदने के लिए पैसा है तो यह अच्छी बात है, लेकिन अगर नहीं है तो इसके लिए आपको लोन लेना होगा।
कई बार ऐसा भी होता है कि आप नया घर खरीदने के लिए जितना लोन लेते हैं, उससे कहीं अधिक आप उसपर ब्याज दे देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपको होम लोन पर ब्याज ही ना देना पड़े तो कैसा रहेगा।
जी हां, ऐसा किया जा सकता है और इसका बेहतरी विकल्प एसआईपी है। आप इक्विटी के जरिए एसआईपी कर सकते हैं और आपको ब्याजमुक्त घर देने में मदद करता है
क्या होता है एसआईपी
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानि एसआईपी, यह एक ऐसी सुविधा है जो म्युचुअल फंड की ओर से आपको मुहैया कराया जाता है। आप एक तय राशि को एक निश्चित अंतराल पर एसआईपी के जरिए निवेश करते हैं।
लंबी अवधि के लिए एसआईपी एक बेहतरीन विकल्प है। ऐसे में जब भी आप लंबी अवधि को चुनते हैं आप दैनिक, मासिक, वार्षिक एसआईपी लेते हैं, यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी।
आखिर क्यों महंगा होता है होम लोन
होम लोन जब भी लिया जाता है तो यह लंबी अवधि के लिए लिया जाता है, यह 15-20 या फिर 25-30 साल के लिए भी लिया जाता है। यही वजह है कि इतनी लंबी अवधि का लोन होने की वजह से यह आपको काफी महंगा पड़ता है। जिसके चलते आप बैंक को कहीं अधिक ब्याज दे देते हैं।
मान लेते हैं आपने 70 लाख रुपए का होम लोन लिया है और इसकी अवधि 20 वर्ष है और इसकी ब्याज दर 9 फीसदी है तो आप कुल लोन पर 81.15 लाख रुपए ब्याज का भुगतान करते हैं। यानि आपका मूलधन और ब्याज मिलाकर 1.51 करोड़ रुपए हो जाता है। जिसकी मासिक ईएमआई तकरीबन 62981 रुपए होगी।
ऐसे में अगर आप होम लोन पर ब्याज को रिकवर करना चाहते हैं तो इसके लिए एक अच्छा विकल्प एसआईपी है। आप एक सही इक्विटी म्युचुअ फंड को चुन सकते हैं। जिसमे आपको अपने होम लोन की राशि का सिर्फ 0.1 फीसदी एसआईपी करनी है। इसकी अवधि भी होम लोन के बराबर होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Mutual Fund सच में सही है, जानिए क्यों है यह निवेश का बेहतरीन विकल्प, बिना डरे कर सकते हैं Invest
यानि अगर आपने 20 साल के लिए होम लोन लिया है तो एसआईपी भी आपको 20 वर्ष के लिए करनी होगी। यानि 70 लाख के लोन पर आपको हर महीने 7 हजार की एसआईपी करनी होगी।
ऐसे में अगर आप अपने इक्विटी फंड से 15 फीसदी का रिटर्न हासिल करते हैं तो 20 साल में आपको कुल 16.80 लाख रुपए देना होगा। जबकि आप 15 फीसदी के लिहाज से तकरीबन 1.06 करोड़ रुपए का रिटर्न हासिल कर सकते हैं, जिसमे आपका मूलधन और रिटर्न दोनों शामिल है।
नहीं देना होगा होम लोन पर ब्याज
यानि आपने 20 वर्ष में 70 लाख के होम लोन पर 81.15 लाख रुपए का ब्याज दिया। जबकि 20 साल में आपने एसआईपी के जरिए कुल 16.8 लाख रुपए का निवेश किया और आपको कुल 89.2 लाख रुपए का रिटर्न मिला। यानि होम लोन पर अगर कुल ब्याज को इसमे से घटा दें तो भी आपके तकरीबन 8 लाख से अधिक का रिटर्न होगा।
अपने लोन के हिसाब से बदल सकते हैं निवेश
आप अपनी होम लोन की राशि और अवधि के हिसाब से इस आंकड़े को बदल सकते हैं। जैसे अगर आपने 25 लाख रुपए का लोन 20 साल के लिए लिया है तो आपको हर महीने 2500 रुपए की एसआईपी 20 साल के लिए करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications