जनता को थोड़ी राहत, 2 हफ्तों से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज की कीमतें
नई दिल्ली: पिछले साल देश में कोरोना महामारी फैली, जिसने आम जनता की आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा असर डाला। इस बीच एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। लोगों को उम्मीद थी कि बजट के बाद पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम होंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा, जहां लगातार दाम बढ़ते रहे। हालांकि पिछले दो हफ्तों से देश की जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।

देशभर में शनिवार को लगातार 14वें दिन तेल के दामों में ना तो बढ़ोतरी हुई और ना ही घटोतरी। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां पर पेट्रोल 91.17 रुपये और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में ये दाम क्रमश: 97.57 और 88.60 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 91.35 और डीजल 84.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा। दक्षित भारत में देखें तो वहां के सबसे बड़े महानगर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 93.11 रुपये और डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर है।
चुनाव के चलते दाम कम होने की उम्मीद
आपको बता दें कि तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। ऐसे में विपक्षी दल वहां पर बीजेपी को घेरने के लिए महंगाई को मुद्दा उठा रहे, क्योंकि मौजूदा वक्त में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 रुपये डॉलर प्रति बैरल है। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष पर काउंटर अटैक करने के लिए केंद्र सरकार वोटिंग से पहले पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कटौती कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications