मुंबई में पेट्रोल 120 रुपए के पार, जानिए आज का दाम
नई दिल्ली, 15 अप्रैल। लगातार 9वे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है, जिसने आम लोगों को कुछ हद तक राहत देने का काम किया है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम की बात करें तो यह 105.41 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबि डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा है, यहां पेट्रोल के दाम 120.51 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर है।

Recommended Video
वहीं देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल के दाम 115.12 रुपए प्रति लीटर हैं जबकि डीजल के दाम 99.83 रुपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.89 रुपए प्रति लीटर है, डीजल के दाम 11.94 रुपए प्रति लीटर हैं। लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 96.83 रुपए प्रति लीटर है। बेंगलुरू में पेट्रोल की कीमत 111.09 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल के दाम 94.79 रुपए प्रति लीटर हैं। गांधी नगर में पेट्रोल 105.29 तो डीजल 99.64 रुपए प्रति लीटर है।
वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 83.50 रुपए से बढ़कर 119 रुपए प्रति लीटर तक हो सकता है। इमरान खान की सरकार जाने के बाद शहबाज शरीफ सरकार देश में अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए ईंधन के दामों में बढ़ोत्तरी कर सकती है। ब्रेंट फ्यूचर की बात करें तो यह 2.92 डॉलर पर बंद हुआ जबकि इस समय कच्चे तेल के दाम की बात करें तो यह 111.70 डॉलर प्रति बैरल है।












Click it and Unblock the Notifications