नीता अंबानी ने खरीदी Rolls-Royce Phantom VIII EWB, जानें क्या है कीमत और खासियत?
देश के सबसे बड़े कारोबारी घरानों में शुमार 'अंबानी परिवार' का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने रोल्स रॉयस फैंटम VIII ईडब्ल्यूबी खरीदी है। जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए है। लग्जरी कारों की शौकीन नीता अंबानी ने इस कार को रोज क्वार्ट्ज शेड में खरीदा है। कार की डिजाइन बेहद खास है।
Rolls Royce Phantom VIII EWB को इसका वेल्वेट ऑर्चिड अपर बॉडी रंग, रोज क्वार्ट्ज लोअर बॉडी इसको अलग बनाते हैं। इस कार को लेकर नीता अंबानी चर्चा में बनी हुई हैं।

वहीं, इसमें 6.75-लीटर V12 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन है। इस दमदार इंजन 571 bhp की अधिकतम पावर और 900 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। रोल्स-रॉयस फैंटम VIII EWB की शुरुआती कीमत 12 करोड़ रुपये है। कार निर्माता अनुकूलन विकल्पों की एक लंबी सूची प्रदान करता है। यह देखते हुए कि नीता अंबानी की फैंटम काफी कस्टमाइज्ड है, कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता।
नीता के गैराज में कई लग्जरी कारें
गौरतलब है कि पिछले साल दिवाली समारोह के दौरान मुकेश अंबानी ने नीता को काली रोल्स-रॉयस कलिनन तोहफे में दी थी। नीता अंबानी के गैराज में कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। जिनमें फेरारी पुरोसांग्यू, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास, मेबैक, रेंज रोवर एलडब्ल्यूबी, एस्टन मार्टिन आदि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications