अमेरिका से कच्‍चा तेल मंगवा रहा है भारत, जानिए क्‍या है इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्‍ली। भारत आने वाले समय में अमेरिका के कच्‍चे तेल का महत्‍वपूर्ण बाजार बनने जा रहा है। भारत इस बात पर ध्‍यान दे रहा है कि आने वाले समय में कच्‍चे तेल के लिए किसी एक देश या क्षेत्र पर निर्भरता कम किया जा सके और इसके लिए भारत की रिफाइनरियां जांच-पड़ताल के अमेरिका से कच्चा तेल मंगवा रही हैं।

अमेरिका से कच्‍चा तेल मंगवा रहा है भारत, जानिए क्‍या है इसके पीछे की खास वजह

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक हाल में अमेरिका का तेल निर्यात साप्ताहिक रेकॉर्ड बना लिया। इस दौरान उसने हर दिन 20 लाख बैरल कच्चा तेल दूसरे देशों को भेजे, लेकिन भारत को तेल निर्यात न के बराबर रही है। हालत यह है कि 2015 में क्रूड ऑइल के निर्यात पर प्रतिबंध हटने के बाद से भारत को कुछ ही खेप मिली।

लेकिन, अब भारतीय रिफाइनरियों ने अमेरिका से ज्यादा मात्रा में तेल मंगवाना शुरू कर दिया। दरअसल, भारत मध्य पूर्व के देशों के अलावा अन्य देशों से तेल आपूर्ति बढ़ाना चाहता है। रिफाइनरियों में अमेरिका के दोनों तरह के कच्चे तेल की टेस्टिंग हो रही है। किसी नई जगह से क्रूड ऑइल मंगवाने पर ऐसी टेस्टिंग होती ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+