दमदार लुक और फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई नई SUV Maruti Jimny, जानें कीमत?
Maruti Jimny Launch: थार को टक्कर देने के लिए मारुति ने अपनी ऑफ-रोड नई एसयूवी जिम्नी को भारत में लॉन्च कर दिया है। सुजुकी ने दुनिया भर में जिम्नी की 3.2 मिलियन से अधिक यूनिट बेची हैं।

Maruti Jimny Launch: कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी नई एसयूवी जिम्नी (Maruti Jimny ) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ मोस्ट अवेटेड कार जिम्नी की कीमत का भी खुलासा हो गया है। यह एसयूवी छह वेरिएंट में आएगी। ऐसे में जानिए नई दमदार एसयूवी जिम्नी की खासियत?
Maruti Jimny की पहली झलक इस साल जनवरी में ऑटो एक्सपो में सामने आई थी। फाइव डोर वाली एसयूवी मारुति सुजुकी जिम्नी के बेस मॉडल की कीमत 12.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जिसकी बुकिंग इस साल जनवरी में शुरू हुई थी और डिलीवरी आज से शुरू हो चुकी है।
इस कार को कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत भी दे रही है, जिसमें 33,550 रुपए प्रति महीने देकर लिया जा सकता है। बुकिंग की बात की जाए तो 25,000 रुपये में ऑनलाइन Maruti Suzuzki की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।
मारुति सुजुकी जिम्नी (5 डोर) ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ जीटा और अल्फा वेरिएंट में अवेलेबल होगी। प्राइज लिस्ट के अनुसार (सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं) Zeta MT (12.74 लाख रुपए), Zeta AT (13.94 लाख रुपए), Alpha MT (13.69 लाख रुपए), Alpha AT (14.89 लाख रुपए), और दो डुअल टोन वेरिएंट - अल्फा एमटी (13.85 लाख रुपए) और अल्फा एटी (15.05 लाख रुपए) हैं।
Jimny का इंजन और पावर
Maruti Suzuki Jimny, Idle Start Stop के साथ 1.5L K-सीरीज इंजन द्वारा संचालित है। यह 77.1kW@6000rpm की अधिकतम पावर और 134.2Nm@4000rpm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। एसयूवी में 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस (Unladen) है। यह 5-स्पीड एमटी के लिए 16.94 किमी/लीटर और 4-स्पीड एटी के लिए 16.39 किमी/लीटर की ईंधन क्षमता प्रदान करता है। Maruti Suzuki Jimny ALLGRIP PRO (4WD) सिस्टम के साथ आती है और इसमें अत्यधिक ऑफ रोड क्षमता प्रदान करने के लिए कम रेंज ट्रांसफर गियर (4L मोड) है।
Jimny के सेफ्टी फीचर
मारुति सुजुकी जिम्नी के सभी वेरिएंट 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट फंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, हिल होल्ड कंट्रोल के स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ आते हैं।
हिल डिसेंट कंट्रोल, साइड-इफेक्ट डोर बीम और 3-पॉइंट इमरजेंसी लॉकिंग से लैस है। रिट्रैक्टर सीटबेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, सीटबेल्ट, प्रीटेंशनर, और रियर व्यू कैमरा SUV पर उपलब्ध अन्य सुरक्षा सुविधाएं हैं। इसके अलावा जिम्नी को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए सुजुकी के अपने टोटल इफेक्टिव कंट्रोल टेक्नोलॉजी (टीईसीटी) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।
कलर वेरिएंट
मारुति सुजुकी जिम्नी को सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध, जिसमें पांच मोनोटोन शेड्स और दो डुअल-टोन विकल्प शामिल हैं। ये पर्ल आर्कटिक व्हाइट, ब्लूश ब्लैक, सिजलिंग रेड, ब्लूश ब्लैक रूफ के साथ काइनेटिक येलो, ब्लूश ब्लैक रूफ के साथ सिजलिंग रेड, नेक्सा ब्लू और ग्रेनाइट ग्रे हैं।
मारुति कंपनी को उम्मीद है कि एसयूवी सेगमेंट में टॉप स्थान हासिल करने के लिए जिम्नी अन्य मॉडलों जैसे ब्रेज़ा, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा के साथ एक अहम भूमिका निभाएगी।












Click it and Unblock the Notifications