स्कोडा ने पेश की नई ऑक्टेविया, कीमत 13.95 लाख रुपये

Amazing Pics• जेट विमान से भी तेज हवा में उड़ता है यह इंसान
बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई नई स्कोडा ऑक्टेविया को कंपनी ने कुल 7 वैरिएंट के साथ पेश किया है। जिसमें पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों संस्करण शामिल है। स्कोडा ने नई ऑक्टेविया को अपने पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर और आकार में लंबा बनाया है जो कि कार के भीतर बेहतर स्पेश प्रदान करता है।
नई ऑक्टेविया को कंपनी ने बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से लबरेज किया है। नई ऑक्टेविया को यदि स्कोडा लॉरा के मुकाबले तुलना करें तो यह उससे लगभग 90 एमएम ज्यादा लंबी है, और इस कार की चौड़ाई लगभग 45 एमएम ज्यादा है। कंपनी ने कार के भीतर बेहतरीन स्पेश प्रदान किया है। कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी ने इस कार में 590 लीटर की क्षमता का बूट स्पेश प्रदान किया है।
गौरतलब हो कि नई स्कोडा ऑक्टेविया को फौक्सवेगन की एमक्यूबी (MQB) के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। हालांकि कंपनी ने इस कार के आकार में भारी परिवर्तन किया है, लेकिन दूसरी तरफ कंपनी ने नई स्कोडा ऑक्टेविया के वजन को भी कम करने की पूरी कोशिश की है। नई स्कोडा ऑक्टेविया का कुल वजन महज 1350 किलोग्राम है। जो कि कार को बेहतर माइलेज और शानदार राईडिंग दोनों ही प्रदान करता है।
कंपनी ने अपनी इस नई स्कोडा ऑक्टेविया के कुल तीन पेट्रोल वैरिएंट और चार डीजल वैरिएंट को बाजार में पेश किया है। पेट्रोल के बेस वैरिएंट में कंपनी 1.4 लीटर की क्षमता का टीएसआई इंजन प्रयोग किया है। इसके अलावा पेट्रोल के दूसरे वैरिएंट में 1.8 लीटर की क्षमता का दमदार टीएसआई इंजन का प्रयोग किया है। इसी इंजन का प्रयोग कंपनी ने अपनी नई लॉरा में भी किया था, जो कि कार को 177 बीएचपी की बेहतरीन शक्ति प्रदान करता है।
इसके अलावा नई स्कोडा ऑक्टेविया के डीजल वैरिएंट में कंपनी ने 2.0 लीटर की क्षमता का टीडीआई इंजन का प्रयोग किया है, जो कि कार को 141 बीएचपी की शक्ति प्रदान करता है। एक और बेहद ही शानदार बात यह है कि कंपनी ने दोनों ही वैरिएंट में 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का प्रयोग किया है।
स्कोडा ऑक्टेविया के वैरिएंट औन उनकी कीमत: (एक्सशोरूम दिल्ली)
मॉडल कीमत
ऑक्टेविया एक्टिव 1.4 टीएसआई 1,395,000
ऑक्टेविया एम्बीशन 1.4 टीएसआई 1,495,000
ऑक्टेविया एलेगेंश 1.8 टीएसआई 1,825,000
ऑक्टेविया एक्टिव 2.0 टीडीआई 1,555,000
ऑक्टेविया एम्बीशन 2.0 टीडीआई 1,655,000
ऑक्टेविया एम्बीशन 2.0 टीडीआई (एटी) 1,755,000
ऑक्टेविया एलेगेंश 2.0 टीडीआई 1,945,000
-
Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार में 'नीतीश युग' का अंत? CM के राज्यसभा जाने से फूट-फूटकर रोए राजीव रंजन -
US Iran War: Trump को लेकर की 3 भविष्यवाणियां, 2 हुईं सच- तीसरी का इंतजार, अब वायरल हो रहा चीनी प्रोफेसर-Video -
Who will be Next Bihar CM: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? इन 5 नेताओं में से से कोई एक बनेगा CM, क्या है जाति? -
नपुंसक था खामेनेई का बेटा Mojtab! नहीं टिकी 2 बीवी, बाप बनने के लिए सालों कराया इलाज, फिर प्रेग्नेंट हुई पत्नी -
Gold Rate Today: होली के बाद सोने में बड़ी गिरावट! ₹4,923 सस्ता हुआ गोल्ड— 5 मार्च के ताजा रेट जानिए -
PM Kisan Yojana: होली भी बीत गई, अब कब आएंगे 22वीं किस्त के पैसे? पीएम किसान पर आया लेटेस्ट अपडेट -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs इंग्लैंड -
आज का मिथुन राशिफल 5 मार्च 2026: आर्थिक रूप से दिन अच्छा, मन से रहेंगे खुश -
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: 31 साल पहले सचिन ने गुपचुप रचाई थी शादी, ठुकराया था 40 लाख का ऑफर -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने ने पकड़ी रफ्तार लेकिन चांदी सुस्त, मुंबई में क्या है आज का ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications