New Rules from 1 May 2026: 'LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक ', आज से बदले ये नियम, जेब पर होगा सीधा असर

New Rules from 1 May 2026: हर महीने की पहली तारीख अक्सर कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आती है, जिनका सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ता है। इस बार भी 1 मई से कुछ नए नियम प्रभावी हो गए हैं, जो आपकी जेब को सीधा प्रभावित करने वाले हैं इन्हें जानना आप सभी के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि अक्सर जानकारी के अभाव में लेने के देने पड़ सकते हैं। आपको बता दें कि 1 मई से निम्नलिखित 5 बड़े रूल्स में चेंज हुआ है।

New Rules from 1 May 2026

LPG के दाम और बुकिंग नियम में बदलाव!

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं, इस बार भी उसने महंगाई बम फोड़ा है। आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1000 तक बढ़ गए हैं। नए रेट के बाद अब दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा होकर ₹3071.50 का हो गया है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है।

ATF के दामों में बदलाव

तेल कंपनियां 1 मई 2026 से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में भी बदलाव किया है। आज से थोक डीज़ल और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है लेकिन राहत की बात ये है किघरेलू एयरलाइनों (निर्धारित उड़ानों) के लिए ATF की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

SBI क्रेडिट Card के नियम में बदलाव

1 मई 2026 से एसबीआई कार्ड (SBI Card) उपयोगकर्ताओं के लिए भी नियम बदल गए हैं। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, लेट पेमेंट चार्ज (LPC) और वार्षिक शुल्क में संशोधन किया गया है। अब ₹100 से अधिक और ₹500 तक के बकाया पर ₹100 का एलपीसी लगेगा। वहीं, ₹500 से अधिक और ₹1,000 तक की बकाया राशि पर यह शुल्क ₹500 होगा। BPCL SBI क्रेडिट कार्ड की ₹499 वार्षिक फीस को वापस पाने की शर्त बदल गई है। पहले ₹50,000 के सालाना खर्च पर यह माफ हो जाती थी, लेकिन अब इसके लिए ₹1 लाख का वार्षिक खर्च करना अनिवार्य होगा।

'ऑनलाइन गेमिंग रूल्स'

ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र में भी 1 मई 2026 से नए नियम लागू हो गए हैं। इन 'ऑनलाइन गेमिंग रूल्स' के तहत, 'ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (OGAI) का गठन किया जाएगा, जिसका मुख्य कार्य सेक्टर की निगरानी और विनियमन करना है। ऑनलाइन गेम्स को तीन मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है जो कि निम्नलिखित हैं..

  • ऑनलाइन मनी गेम्स,
  • ऑनलाइन सोशल गेम्स
  • ई-स्पोर्ट्स।

मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

मई 2026 में, भारतीय बैंक 12 दिनों तक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार, और मई दिवस (1 मई), बकरीद (27-28 मई), और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (9 मई) जैसी क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। मुख्य रूप से 1 मई और 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि डिजिटल सेवाएं (UPI/नेटबैंकिंग) चालू रहेंगी।

यह पढ़ें: LPG Price Hike:1 मई को फूटा महंगाई बम, ₹1000 तक बढ़े एलपीजी के दाम, DAC भी अनिवार्य, क्या हो गया रेट?
यह पढ़ें: LPG Price Hike:1 मई को फूटा महंगाई बम, ₹1000 तक बढ़े एलपीजी के दाम, DAC भी अनिवार्य, क्या हो गया रेट?
यह पढ़ें:Bank Holidays May 2026: फटाफट निपटा लें अपने काम, मई में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक! चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
यह पढ़ें:Bank Holidays May 2026: फटाफट निपटा लें अपने काम, मई में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक! चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+